Arijit Singh ने स्टेज को बताया 'मंदिर', पर हो गई बड़ी चूक; अब सिंगर को भारी पड़ा बयान

Arijit Singh Viral Video: अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट के दौरान स्टेज पर किसी ने खाना रख दिया, इसके बाद सिंगर ने जो किया उसके कारण वो ट्रोल हो गए हैं। उनका वीडियो सामने आया है जिसमें फैंस ने उनकी गलत पकड़ ली है।

Arijit Singh Viral Video

Arijit Singh Viral Video

विज्ञापन

Arijit Singh Viral Video: अरिजीत सिंह के कॉन्सर्ट से अक्सर ऐसे वीडियो सामने आते हैं जिनमें उनकी आवाज के अलावा उनकी सादगी पर भी फैंस दिल हार बैठते हैं। उनका डाउन टू अर्थ नेचर भी लोगों को बेहद पसंद आता है। शायद यही कारण है कि अरिजीत सिंह बाकी बॉलीवुड सिंगर्स के मुकाबले फैंस के बीच अपने हंबल स्वभाव के लिए ज्यादा पसंद किए जाते हैं। अब उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लोगों का दिल जीतने वाला काम कर दिया है।

अरिजीत के स्टेज पर फैन ने रखा खाना

दरअसल, अरिजीत सिंह ने अपने यूके कॉन्सर्ट में न सिर्फ शानदार परफॉरमेंस दिया, बल्कि कुछ ऐसा काम कर दिया जिसके बाद उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं। अर्जित सिंह का एक वीडियो इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, इसमें वो स्टेज पर परफॉर्म करते हुए दिख रहे हैं। स्टेज पर सिंगर को ‘ऐ दिल है मुश्किल’ (Ae Dil Hai Mushkil) गाते हुए सुना जा सकता है। इसी बीच स्टेज पर फैंस कोल्ड्रिंक का कैन और खाना रख देते हैं। जैसे ही अरिजीत की नजर इस पर पड़ती है वो चुप चाप सामान उठाते हैं और दूसरी तरफ मौजूद शख्स को पकड़ा देते हैं।

Advertisment

स्टेज को सिंगर ने बताया मंदिर

इस दौरान भी उनका गाना रुकता नहीं और बीच में जब वो रुकते हैं तो उसके लिए हाथ जोड़कर फैंस से माफी मांगते हैं और कहते हैं कि ‘ये मेरा मंदिर है। आप यहां खाना नहीं रख सकते।’ अब उनका ये अंदाज फैंस के मन को भा गया है, लेकिन अपने इस बयान के चलते वो कुछ ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गए हैं। दरअसल, उनसे एक ऐसी गलती हो गई जो सोशल मीडिया यूजर्स ने पकड़ ली है। बात तो उन्होंने दिल छू लेने वाली कि है लेकिन इसमें उनसे एक चूक हुई है।

विज्ञापन

क्यों हुए ट्रोल?

अब एक यूजर ने अरिजीत सिंह के इस वीडियो पर कमेंट कर लिखा, ‘मंदिर में खाना नहीं रख सकते, जूते पहन सकते हैं।’ दूसरा बोला, ‘तो जूते क्यों पहने हैं मंदिर में भाई.. जूते उतार कर परफॉर्म करो।’ एक शख्स ने कहा, ‘जूते पहन कर मंदिर भी तो नहीं जाते।’ किसी ने लिखा, ‘खाने से बढ़कर जूते हैं क्या?’ अब अरिजीत के शूज उनके लिए मुसीबत बन गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ लोग उनकी सिम्पलिसिटी की भी तारीफ कर रहे हैं। एक फैंस ने उन्हें सपोर्ट करते हुए लिखा है, ‘सही तो करा हटा कर, उनके पैरों में आता खाना।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ