AR रहमान के कॉन्सर्ट में गड़बड़ी, 3 IPS पर हुई कार्रवाई; म्यूजिक डायरेक्टर ट्रोल हुए तो सपोर्ट में उतरी बेटियां
Edited By Vandana Saini

AR Rahman Concert Controversy
Edited By Vandana Saini

AR Rahman Concert Controversy
AR Rahman Concert Controversy: बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्मों में अपनी जबरदस्त आवाज का जादू चलाने वाले मशहूर सिंगर एआर रहमान (AR Rahman) अपने चैन्नई कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में है। दरअसल, 10 सितंबर को चेन्नई में सिंगर रहमान का एक इवेंट आयोजित किया गया था। जहां भारी संख्या में फैंस की भड़ी इकठ्ठा हुई। हालांकि, वहां के इंतजाम इतने खराब थे कि लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। इवेंट के दौरान जमकर धक्का-मुक्की हुई। इस दौर कई वहां मौजूद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ हुई। बच्चों को भीड़ की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ऐसी इस स्थिति को देखते हुए इवेंट की सिक्योरिटी का ध्यान रखने वाले 3 IPS आधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए उनका ट्रांसफर किया गया, जिसके बाद सिंगर की काफी आलोचना की गई। हालांकि, बाद में संगितकार ने इसकी जिम्मेदारी खुद ली और इसके लिए माफी भी मांगी।
https://www.instagram.com/p/CxCvfERrKTb/?utm_source=ig_web_copy_link&igshid=MzRlODBiNWFlZA==
यह भी पढ़ें: घर बैठे पाना चाहते हैं Jawan की फ्री टिकट, देना होगा Shah Rukh Khan से जुड़े इस सवाल का सही जवाब
सिंगर ने चेन्नई कॉन्सर्ट में हुए विवाद को लेकर रहमान ने माफी मांगते हुए इंस्टाग्राम पर पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा ‘डियर चेन्नई मक्कले, आप में से जिन लोगों ने टिकट खरीदे हैं और दुर्भाग्यपूर्ण परिस्थितियों के कारण एंट्री नहीं कर पाए हैं। कृपया अपनी टिकट खरीद की एक लिए अपनी शिकायतों के साथ arr4chennai@btos.in पर साझा करें। हमारी टीम यथाशीघ्र जवाब देगी @BToSproductions @actcevents’।

वहीं इस विवाद में सिंगर की आलोचना के उनकी दोनों बेटियां रहीमा और खतीजा उनके सपोर्ट में उतरी हैं। हाल में दोनों ने एक पोस्ट साझा किया है। रहीमा और खतीजा ने अपने पिता एआर रहमान (AR Rahman) द्वारा किए गए कामों के बारे में एक इन्फोग्राफिक शेयर की, जिसमें अगल-अलग साल के कामों के बारे में जानकारी दी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: