AR Rahman की पत्नी के साथ आखिरी फोटो वायरल, इस इवेंट में पहुंचे थे दोनों

AR Rahman-Saira Banu Last Photo Together: एआर रहमान और सायरा बानो ने अपने अलगाव की घोषणा कर दी है। इस बीच दोनों की साथ में आखिरी फोटो सामने आई है।

AR Rahman And Saira Banu

AR Rahman And Saira Banu.

AR Rahman-Saira Banu Last Photo Together: मशहूर संगीतकार एआर रहमान इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। बीती रात मंगलवार को फैंस तब चौंक गए जब ऑस्कर विनर ने पत्नी सायरा बानो के साथ अपने अलग होने का ऐलान किया। दोनों ने साल 1995 में शादी की थी। 29 साल तक साथ रहने के बाद अचानक दोनों ने अलग होने का फैसला क्यों लिया यह फैंस भी नहीं समझ पा रहे हैं। अलगाव की घोषणा करने के बीच एआर रहमान और सायरा बानो की साथ में आखिरी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई है।

विज्ञापन

अनंत अंबानी की शादी में पहुंचे थे दोनों

जाहिर है कि इस साल की शुरुआत में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी का जश्न भी शुरू हुआ था। दोनों के संगीत समारोह में संगीत के सम्राट एआर रहमान भी अपनी पत्नी सायरा बानो के साथ पहुंचे थे। इस समारोह में दोनों ने साथ में एक तस्वीर भी क्लिक करवाई थी। एआर रहमान और सायरा बानो की यह तस्वीर अब उनके अलगाव के बीच इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर

सिंगर एआर रहमान ने इस तस्वीर को 12 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। इस तस्वीर में सिंगर नीले रंग का का कुर्ता-पायजामा पहने हुए हैं, जबकि सायरा बानो ने क्रीम रंग का सूट पहना हुआ है। तस्वीर में दोनों साथ में बैठकर कैमरे को देखते हुए पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एआर रहमान ने ‘#अनंतराधिकावेडिंग’ कैप्शन दिया था। इसके अलावा दोनों के रेड कार्पेट पर चलते हुए कुछ वीडियो भी इंटरनेट पर वायरल हुए थे।

सोशल मीडिया यूजर्स दे रहे रिएक्शन

एआर रहमान ने जब से पत्नी सायरा बानो के साथ अलग होने का ऐलान किया है, तब से फैंस ने दोनों की इस साथ वाली तस्वीर को ढूंढ निकाला है। यही नहीं सोशल मीडिया यूजर्स अब इस तस्वीर पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘दोनों साथ में काफी खुश लग रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘अचानक यह फैसला क्यों?’ इस तरह यूजर्स दोनों की तस्वीर पर रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

वकील ने बताई तलाक की वजह

बता दें कि मंगलवार को एआर रहमान और सायरा बानो ने साथ में दिए बयान के जरिए अपने अलग होने की घोषणा की थी। उनकी वकील वंदना शाह ने दोनों के अलग होने की वजह ‘दोनों के रिश्ते में महत्वपूर्ण भावनात्मक तनाव’ बताया था। शादी के 29 साल बाद एआर रहमान और सायरा बानो ने यह कठिन फैसला लिया है। बता दें कि दोनों के तीन बच्चे खतीजा, रहीमा और बेटा अमीन है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ