हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

AP Dhillon का फैंस को सरप्राइज टला, Pahalgam Attack के चलते लिया फैसला

पहलगाम हमले के बाद सिंगर्स अपने कॉन्सर्ट और लॉन्च कैंसिल कर रहे हैं। इस घटना ने हर किसी का दिल दहलाया है और हिंदुस्तान को एक गहरा जख्म मिला है। इस बीच एपी ढिल्लों ने अपना आज का लॉन्च पोस्टपोन किया है।

विज्ञापन
AP Dhillon

पहलगाम हमले ने पूरे देश को दहला दिया है। इस आतंकी हमले ने हिंदुस्तान को घाव दिया है, जो हमेशा हरा रहेगा। पहलगाम हमले के बाद हर कोई इस घटना पर दुख जता रहा है। इस बीच अब मशहूर पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों ने भी अपनी आज की रिलीज पोस्टपोन कर दी है। इसकी जानकारी खुद सिंगर ने अपने फैंस के साथ शेयर की है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

एपी ढिल्लों ने दी जानकारी

दरअसल, एपी ढिल्लों ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सिंगर ने लिखा है कि पहलगाम में हुई घटना के पीड़ितों के सम्मान में, मैं आज की रिलीज को अगले नोटिस तक पोस्टपोन कर रहा हूं। मेरी संवेदनाएं सभी पीड़ित लोगों के साथ हैं। गौरतलब है कि एपी ने आज की रिलीज को पहलगाम हमले के बाद पोस्टपोन किया है। हालांकि, अब उनका फैंस को ये सरप्राइज कब मिलेगा? इसका समय आने वाले वक्त में ही लगेगा।

AP Dhillon

विज्ञापन

अरिजीत सिंह, बादशाह

इतना ही नहीं बल्कि एपी ढिल्लों के अलावा अरिजीत सिंह, बादशाह भी अपने कॉन्सर्ट को कैंसिल कर चुके हैं। गौरतलब है कि पहलगाम हमला इस वक्त भारत के लिए किसी बड़े दर्द से कम नहीं है। हर कोई इस घटना पर अपना दुख जता रहा है। घटना के वक्त प्रधानमंत्री मोदी देश में नहीं थे, लेकिन हमले की जानकारी मिलते ही पीएम मोदी साउदी से देश वापस लौटे।

Arijit Singh

विज्ञापन

भारत हुआ सख्त

भारत आते ही प्रधानमंत्री ने कई अहम फैसले लिए और पाकिस्तान को भारत की सख्ती का सामना करना पड़ रहा है। जी हां, इस हमले के बाद भारत ने 48 घंटे के अंदर सभी पाकिस्तानियों को भारत छोड़ने के लिए कहा। इसके अलावा सिंधु जल समझौता रद्द किया गया। अटारी बॉर्डर की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है।

हिंदुस्तान ने लिए बड़े फैसले

साथ ही पाकिस्तानी उच्चायोग में रक्षा/सैन्य, नौसेना और वायु सलाहकारों को अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया गया। उनके पास भारत छोड़ने के लिए एक हफ्ते का टाइम है। पाकिस्तान में मौजूद भारतीय उच्चायोग अपने रक्षा/नौसेना/वायु सलाहकारों को भी भारत वापस बुलाएगा और संबंधित उच्चायोगों के पद निरस्त माने जाएंगे और दिल्ली में मौजूद पाकिस्तान हाई कमीशन का स्टाफ कम किया है। ये सभी फैसले इस घटना के बाद लिए गए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack के बाद Badshah ने पोस्टपोन किया म्यूजिक लॉन्च, क्या बोले रैपर?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola