Pahalgam Attack के बाद Badshah ने पोस्टपोन किया म्यूजिक लॉन्च, क्या बोले रैपर?

हिंदी सिनेमा के तमाम स्टार्स ने पहलगाम आंतकी हमले की निंदा की है और अपनी बात रखी है। इस बीच अब रैपर बादशाह ने भी इस घटना पर रिएक्ट करते हुए अपना म्यूजिक लॉन्च पोस्टपोन कर दिया है।

Pahalgam Attack, Badshah

Pahalgam Attack, Badshah

पहलगाम आंतकी हमले ने पूरे देश को दहला दिया है। इस घटना से हिंदुस्तान उबरने की कोशिश कर रहा है। आम से लेकर खास तक सभी इस घटना से बेहद दुखी हैं। इस बीच मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने भी इस घटना पर रिएक्ट किया है और अपने म्यूजिक लॉन्च को पोस्टपोन कर दिया है। इसको लेकर सिंगर ने एक पोस्ट भी शेयर किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन

बादशाह ने शेयर किया पोस्ट

रैपर और सिंगर बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सिंगर ने कहा कि पहलगाम में नागरिकों पर हुए दिल दहला देने वाले हमले से हमारा दिल भी दहल गया है। हम इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों और पूरे देश के साथ गहरी एकजुटता में खड़े हैं। सम्मान के प्रतीक के रूप में और इस घटना की गंभीरता को स्वीकार करते हुए हमने अपनी रिलीज को अगली नोटिस तक पोस्टपोन करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

रैपर ने जताया दुख

उन्होंने आगे लिखा कि आज हम उन लोगों की याद में रुकते हैं जिन्होंने अपनी जान गंवाई और एकता औक संवेदना के साथ इस दुख को महसूस करते हैं। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को पहलगाम में जो भी हुआ, उसने ना सिर्फ मासूमों की जान ले ली बल्कि हिंदुस्तान की पीठ पर भी एक गहरा घाव दिया है। अब हर कोई न्याय की मांग कर रहा है और बहुत जल्द इसका हिसाब भी किया जाएगा।

विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ भारत का सख्स रवैया

घटना के दौरान प्रधानमंत्री मोदी देश में नहीं थे। हालांकि, पीएम ने अपना साउदी का दौरा रद्द किया और तत्काल भारत लौटे। भारत आने के बाद मौजूदा सरकार ने पाकिस्तान के प्रति सख्त रवैया दिखाते हुए कई अहम फैसले लिए हैं। साथ ही पाकिस्तान का हुक्का-पानी बंद कर दिया है। अब देखने वाली बात होगी कि भारत इस दर्द का जवाब कैसे देता है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ