गणपति पूजा में जमकर होगा तमाशा और गुरु मां करेगी आत्महत्या की कोशिश, Anupamaa में आज होगा हाई वोल्टेज ड्रामा

anupamaa

image credit: google

Anupamaa 27 September Written Update: अनुपमा टीवी शो का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। लोग इसके हर एपिसोड को लेकर बेचैन रहते हैं। इसके हर एपिसोड में कुछ न कुछ ड्रामा देखने को जरूर मिलता है। इसके आज के एपिसोड में भी हाई वोल्टेज ड्रामा होने वाला है। आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि लोग गणपति पूजा में सभी लोग मजे कर रहे होंगे वहीं गुरु मां शाह निवास में बैठकर लीला के द्वारा कही गई खरी खोटी बातों के बारे में सोच रहीं होंगी। वह खुद को इसलिए भी कोस रही होंगी कि आखिर उन्होंने अपने बच्चे के साथ ऐसा अन्याय क्यों किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बरखा और काव्या के बीच होगी बहस

कपाड़िया हाउस में सभी गणपति उत्सव पर मजे ले रहे होंगे, तभी बरखा काव्या को कुछ ऐसा बोल देगी जिससे पूरा माहौल खराब हो जाएगा। बरखा, काव्या के पास जाकर कहेगी क्या तुम प्रेगनेंसी के बाद भी अपनी मॉडल वाली जॉब करोगी। इससे पहले की काव्या कुछ कहती तभी लीला काव्या पर चिल्लाने लगेगी और कहेगी उसे क्या उल्टी पट्टी पढ़ा रही है। इसके बाद दोनों के बीच बहस होनी शुरू हो जाएगी। हद तो तब हो जाएगी जब बरखा, काव्या को यह कह देगी कि काव्या को नौकरी करनी चाहिए, क्योंकि अब उसकी इस घर में जगह पक्की नहीं है। बरखा, काव्या के बच्चे के बारे में उल्टी सीधी बातें बोलेगी।

विज्ञापन

मालती देवी को आएंगे आत्महत्या के ख्याल

तभी बरखा की बातें वनराज को इतनी बुरी लगती हैं कि वह वहां से उठकर चला जाता है। इसके बाद अनुज ने सभी को अपना उदाहरण देते हुए बताया कि बच्चों को सिर्फ प्यार की जरूरत होती है, इसमें बच्चों का कोई दोष नहीं है। उधर मालती देवी को भी शाह हाउस में बैठे-बैठे आत्महत्या के ख्याल आने लगेंगे। उनको लगेगा कि उन्होंने अपने बेटे और बहू की जिंदगी बर्बाद कर दी है, इसलिए उनको मर जाना चाहिए।

विज्ञापन

डिंपल देगी खुशखबरी

दूसरी तरफ डिंपल खुशखबरी देगी। वह सभी को बता देगी कि वह प्रेगनेंट है, उसके इतना कहने के बाद पूरे घर में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। अनुपमा डिंपल को गले से लगे से लगा लेगी। और वहां खड़े परिवार के सभी लोग बहुत खुश हो जाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ