Anupamaa Spoiler Alert 14 June: डिंपल और समर की सुहागरात में रोड़ा बनेगी बा, बौखला जाएगी डिंपल

Anupamaa Spoiler Alert 14 July

Anupamaa Spoiler Alert 14 July

Anupamaa Spoiler Alert 14 June: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ (Anupamaa) इन दिनों खूब टीआरपी बटोर रहा है। दरअसल शो में हाल ही में अनुज-अनुपमा का साथ फैंस को देखने को मिला था। वहीं अब दूसरी ओर समर-डिंपी की शादी से लेकर अबतक मच रहे बवाल ने दर्शकों को और बांध कर रखा है।

अनुज को भुलाएगी अनुपमा (Anupamaa Spoiler Alert 14 May)

रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर ‘अनुपमा’ में दर्शकों को अनुपमा की उड़ान देखने को मिल रही है। बीते दिन रुपाली गांगुली के अनुपमा में देखने को मिला कि मालती देवी से बात करने के बाद अनुपमा अनुज के प्यार को भूलकर फर्ज चुनने का फैसला करती है। वहीं दूसरी ओर बा सुहागरात पर समर और डिंपल को अलग कर देती हैं, जिससे डिंपी का पारा सातवें आसमान पर चढ़ जाता है।

बा और डिंपल की होगी झड़प

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि बा किंजल से डिंपल की शिकायतें करती है, जिसे डिंपल सुन लेती है। ऐसे में वह भी बा की क्लास लगाने के लिए आ जाती है। बा जैसे कहती हैं कि समर पता नहीं कैसे डिंपल के साथ पूरी जिंदगी बिताएगा। इसपर डिंपल जवाब देती है कि जैसे बापूजी ने आपकी कुड़-कुड़ सुनकर निकाल लिया, वैसे समर भी निकाल लेगा। बीच में चल रहे मन-मुटाव के बीच बा किंजल से रोते हुए कहती हैं कि ये लड़की मुझसे बिल्कुल नहीं संभलेगी।

मीडिया से रुबरु होगी अनुपमा

के ‘अनुपमा’ में देखने को मिलेगा कि न्यूजपेपर में अनुपमा और मालती देवी की तस्वीर देखकर अनुज खुश हो जाता है। वह अनुपमा के ख्यालों में डूब जाता है। यह सब देखकर माया का खून खौल जाता है। अनुपमा के आने वाले एपिसोड में देखने को मिलेगा कि गुरु मां मीडिया के सामने अनुपमा की सराहना करती हैं और सबसे अनुपमा को मिलवाती भी हैं। अनुपमा को वहां देख प्रेस वाले उसकी तस्वीरें क्लिक करना शुरू कर देते हैं। वहीं अनुपमा गुरु मां का आभार जताने के लिए उनके पैरों में गिर जाती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ