Juhi Chawla: जूही चावला ने सलमान के शादी के प्रपोजल वाली बात पर दिया रिएक्शन, बोलीं- 'आज भी देते हैं ताना'

Juhi Chawla, salman khan

Juhi Chawla, salman khan

विज्ञापन

Juhi Chawla: कुछ वक्त पहले सलमान खान का एक वीडियो काफी वायरल हुआ था। इसमें वह जूही चावला की तारीफ करते नजर आ रहे थे।

साथ ही उन्होंने यह खुलासा भी किया कि उन्होंने एक्ट्रेस से शादी करने के लिए उनके पिता से बात की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

विज्ञापन

जूही चावला ने दिया रिएक्शन

अब इस मामले पर जूही चावला का रिएक्शन सामने आया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान जूही चावला ने इस पुरानी वीडियो पर कमेंट किया है। एक्ट्रेस ने सलमान की बात को मजाक में लिया है।

सलमान खान ‘द सलमान’ नहीं थे- जूही चावला

इसके अलावा उन्होंने सलमान खान के साथ काम न करने को लेकर भी बात की। हंसते हुए जूही चावला ने कहा कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में शुरुआत की थी तो सलमान खान ‘द सलमान’ नहीं थे। मतलब उनका वो कद नहीं था जो आज है।

विज्ञापन

आज तक देते हैं ताना

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उन्हें एक फिल्म का ऑफर मिला, जिसमें सलमान खान लीड एक्टर थे। हालांकि, कुछ वजहों के चलते वह फिल्म नहीं हुई, लेकिन तब से लेकर आज तक सलमान उन्हें इस बात के लिए ताना मारते हैं।

विज्ञापन

जूही चावला की ‘दीवाना मस्ताना’ में कैमियो कर चुके हैं सलमान खान 

जूही चावला ने कहा कि ‘सलमान आज तक इस बात को दोहराने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं कि मैंने उनके साथ एक फिल्म नहीं की।’ जूही चावला ने आगे कहा कि ‘हमने फिल्म नहीं की, लेकिन साथ में कई स्टेज शो किए हैं।’ बता दें कि सलमान खान जूही चावला की ‘दीवाना मस्ताना’ में भी कैमियो कर चुके हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ