Anupamaa छोड़ने के बाद 'तोषू' का खुलासा, इस वजह से छोड़ना पड़ा शो!

Anupamaa Actor Reveals the Reason For Quitting the Show: टीवी शो ‘अनुपमा’ को छोड़ने वाले एक्टर गौरव शर्मा ने अब कारण बताया है जिस वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया।

Anupamaa Actor Reveals the Reason For Quitting the Show

Anupamaa Actor Reveals the Reason For Quitting the Show

Anupamaa Actor Reveals the Reason For Quitting the Show: साल 2020 से टेलीविजन पर राज करने वाले शो अनुपमा को लेकर आए दिन कुछ ना कुछ खबरें आती रहती हैं। हाल ही में एक्टर सुधांशु पांडे के शो को छोड़ने के बाद उनकी ऑनस्क्रीन पत्नी ने भी शो को छोड़ दिया। अब अनुपमा के लाडले तोषू का किरदार निभाने वाले गौरव शर्मा भी शो को छोड़ने का मन बना चुके हैं। एक्टर ने अब शो छोड़ने के पीछे का कारण भी बता दिया है।

विज्ञापन

‘अनुपमा’ में आने वाला है लीप

टीवी शो ‘अनुपमा’ सालों से दर्शकों के दिलों पर राज करता आ रहा है, अब शो के मेकर्स एक और लीप की तैयारी कर रहे हैं। इस लीप के साथ कई एक्टर्स शो को अलविदा कहने वाले हैं। हाल ही में शो में वानराज का किरदार निभा रहे थे सुधांशु पांडे ने शो छोड़ा था। इसके बाद उनकी ऑन-स्क्रीन पत्नी मदालसा शर्मा उर्फ काव्या ने भी शो छोड़ने का ऐलान कर दिया। अब सीरियल में अनुपमा के बेटे तोषू का किरदार निभाने वाले गौरव शर्मा ने भी शो को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन

गौरव शर्मा का शो छोड़ने का कारण

ईटाइम्स से बात करते हुए गौरव शर्मा ने शो छोड़ने का कारण बताया है, उन्होंने कहा कि ‘मुझे लगता है कि आगे बढ़ने का वक्त आ गया है। मैं 21 साल की बेटी के पिता का किरदार निभाने में सहज नहीं महसूस कर रहा हूं। मेरी असली उम्र के हिसाब से लीप के बाद तोषू का किरदार निभाना मेरे लिए सही नहीं है। मैंने अपनी चिंताओं को टीम के साथ शेयर किया और मैं आभारी हूं कि उन्होंने मेरी स्थिति को समझा। इस प्रोडक्शन हाउस के साथ मेरा अनुभव अद्भुत रहा है और मैं उन्हें याद करूंगा।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gaurav Sharma (@gaurav.m.sharma)

विज्ञापन

मनीष नागदेव बने नए तोषू

आपको बता दें गौरव की जगह अब मनीष नागदेव को तोषू के तौर पर शो में शामिल किया गया है। मनीष नागदेव ने ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ जैसे कई चर्चित शो में काम किया है और उन्हें नए किरदार में देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ