Ranbir Kapoor की धांसू एक्शन फिल्म Animal का Trailer रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा बॉबी देओल का किरदार

Animal Trailer Release: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो कि बहुत धांसू है। इस फिल्म का डायरेक्शन साउथ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है।

ranbir kapoor

image credit: instagram

Animal Trailer Release: रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में अभिनेता एकदम अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे फैंस ने खूब पसंद किया था। अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज (Animal Trailer Release) हो गया है, जो कि बहुत धांसू है। इस फिल्म का डायरेक्शन साउथ के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो कबीर सिंह और अर्जुन रेड्डी जैसी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। बता दें कि एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

कैसा है फिल्म का ट्रेलर

विज्ञापन

एनिमल की कहानी पिता और बेटे पर आधारित है। बलबीर सिंह (अनिल कपूर) के लिए उसका बेटा अर्जुन सिंह (रणबीर कपूर) पागल है। हालांकि, बलबीर का रवैया हमेशा बेटे के लिए गुस्सैल ही रहा है। हालांकि, अर्जुन को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, उसके लिए बलबीर सिंह सुपर हीरो। इस बीच कुछ ऐसा होता है कि वो अपनी बीवी गीतांजलि (रश्मिका मंदाना) के साथ परिवार से दूर रहने लगता है।

विज्ञापन

 बेटा लेगा पिता का बदला

अर्जुन सिंह को एक दिन खबर मिलती है कि उसके पिता पर किसी ने गोली चला दी है। इसके बाद वो बिना सोचे- समझे एक बड़ी और खतरनाक जंग पर निकल जाता है। इस जंग में अर्जुन सिंह इंसान से जानवर बन जाता है। पिता के हमलावर की जान लेना ही अब उसकी जिंदगी का मकसद है, लेकिन दुश्मन भी अर्जुन सिंह से किसी मामले में कम नहीं है। एनिमल की कहानी दोनों की इस जंग के साथ आगे बढ़ती है।

विज्ञापन

ये सेलेब्स आएंगे नजर

फिल्म का प्रोडक्शन टी-सीरीज ने किया है। एनिमल कुछ दिनों बाद 1 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ