Animal Ticket Offer: 100 रुपए में देखें रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म Animal, देखें कैसे बुक करें टिकट

Animal Ticket Price: रणबीर कपूर के फैंस के लिए एनिमल के मेकर्स ने एक खुशखबरी शेयर की है, अभी तक जिसने ये फिल्म नहीं देखी वो बहुत कम दाम में इसे देख सकता है।

animal ticket offer

pic credit-social media

Animal Ticket Price: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल स्टारर फिल्म एनिमल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। भले ही फिल्म को रिलीज हुए 1 महीने से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन अभी भी इस फिल्म को लेकर बज बना हुआ है। इस बीच हम एनिमल के फैंस के लिए एक खुशखबरी लेकर आए हैं। जिन्होंने अभी तक एनिमल नहीं देखी है उनके लिए ये एक अच्छी खबर है । बता दें, फिल्म के मेकर्स ने फैंस के लिए एक खास ऑफर पेश किया है। अब तक जिसने ये फिल्म न देखी हो, वो अब बहुत ही कम दाम में इसे थिएटर में जाकर देख सकता है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है, ये ऑफर फिल्म के मेकर्स ने फिल्म की सक्सेस को देखते हुए निकाला है, और ये ऑफर है 300 रुपए में मिलना वाला टिकट अब 100 रुपए में मिलेगा। सोशल मीडिया पर एक्स के जरिए फिल्म मेकर्स ने ये जानकारी शेयर की है और इसके कैप्शन में है, अपनी पसंदीदा ब्लॉकबस्टर देखें, अब मात्र रु. 100।

विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस पर हुई इतनी कमाई 

विज्ञापन

वहीं इसके नीचे टिकट बुक करने का लिंक भी साझा किया है इसके जरिए आप आसानी से आप अपने फोन से भी एनिमल की टिकट बुक कर सकते हैं । वहीं फिल्म के कलेक्शन की अगर बात करें तो इसने बॉक्स ऑफिस पर 550 करोड़ की कमाई कर ली है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ