मां की अस्थियां बहाते हुए इमोशनल हुआ कपूर परिवार, मदर्स डे पर Anil और Boney का पोस्ट वायरल

इस साल कपूर खानदान के लिए मदर्स डे काफी उदासी लेकर आया है। निर्मला कपूर के निधन के बाद अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर ने मां को याद किया है।

Anil Kapoor Boney Kapoor

Anil Kapoor Boney Kapoor File Photo

आज का दिन सभी के लिए खुशियां लेकर आया है, लेकिन कपूर फैमिली के लिए मदर्स डे काफी इमोशनल हो गया है। अनिल कपूर और उनके दोनों भाइयों बोनी और संजय कपूर मां के निधन के बाद पहली बार मदर्स डे मना रहे हैं। ऐसे में इन तीनों भाइयों को अपनी मां निर्मल कपूर की कमी बुरी तरह से खल रही है। इन तीनों ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किए हैं, वो देखकर कोई भी भावुक हो जाएगा। तीनों भाई आज मां की कमी को महसूस करते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Anil Kapoor

Anil Kapoor

विज्ञापन

अनिल कपूर को आई मां की याद

आपको बता दें, आम लोग अच्छे खाने, पूजा पाठ या तोहफों के साथ मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं, अनिल, बोनी और संजय कपूर मां निर्मल कपूर की अस्थियां बहाते हुए दिखाई दिए हैं। आपको बता दें, कुछ देर पहले ही अनिल कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मां की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है। इसमें 4 तस्वीरें नजर आ रही हैं। एक में मां-बाप हैं, दूसरी बचपन की पुरानी फोटो में उनका परिवार नजर आ रहा है। एक तस्वीर उनकी मां की जवानी के दिनों की है, तो आखिरी तस्वीर में एक्टर अपनी मां की अस्थियां बहाते दिख रहे हैं। अब इस फोटो को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा ‘हैप्पी मदर्स डे मां।’

विज्ञापन

मां की अस्थियां बहाते हुए अनिल और बोनी ने शेयर की तस्वीरें

बोनी कपूर भी कुछ इसी तरह से अपनी मां को याद करते हुए नजर आए हैं। जान्हवी कपूर के पिता ने अपनी मां संग बचपन की तस्वीर शेयर की हैं। इसके अलावा उन्होंने जो पोस्ट किया है वो आपको भावुक कर सकता है। बोनी कपूर ने मां को अंतिम विदाई देते हुए फोटोज शेयर की हैं। इसमें वो अपने भाइयों को भी संभालते हुए नजर आ रहे हैं। ये एक बेहद ही इमोशनल मोमेंट है, जो उन्होंने सबके साथ बांटा है।

विज्ञापन

बोनी कपूर के लिए मां को बताया सबसे मुश्किल गुडबाय

इसके साथ ही बोनी कपूर ने एक ऐसा कैप्शन लिखा, जिसे पढ़कर आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी। उन्होंने लिखा, ‘मां, आप मेरी फेवरेट हेलो और मेरा सबसे मुश्किल गुडबाय थीं।’ वहीं, संजय कपूर ने मां संग बचपन से उनके आखिरी वक्त तक की सभी यादों को सोशल मीडिया पर ताजा किया है। साथ ही कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी मदर्स डे, आज और हमेशा।’ अब फैंस और सेलेब्स कपूर फैमिली के इन पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए और इन्हें दिलासा देते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ