Rakhi Sawant और Adil Khan विवाद से Sana Khan का किनारा, पति अनस ने तोड़ी चुप्पी, कहा...
Edited By Nancy Tomar

Anas talks about Rakhi Sawant urf Fatima and Aadil Durrani
Edited By Nancy Tomar

Anas talks about Rakhi Sawant urf Fatima and Aadil Durrani
Rakhi Sawant-Adil Khan Controversy: अभिनेत्री सना खान अपने पति अनस के साथ हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई है। इस दौरान एक्ट्रेस और उनके पति दोनों ने ही पैपराजी से बात की है।
साथ ही कपल ने राखी सावंत और आदिल खान के मामले पर भी अपना रिएक्शन दिया है। चलिए जान लेते हैं कि राखी सावंत उर्फ फातिमा के इस्माल कबूल करने और आदिल खान और राखी के बीच चल रहे विवाद पर क्या कहा है?
हाल ही में सना खान और उनके पति अनस को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में अनस कहते हैं कि दोनों हमारे भाई-बहन हैं। आदिल मेरे भाई की तरह है और राखी मेरी बहन की तरह है।
बस दुआ यही करता हूं कि जो भी चीजें चल रही हैं वो चाहें किसी के साथ भी हो अच्छा नहीं लगता। अब आया हूं दोनों से मिलेंगे और सभी मसलों को दोनों सुलझा लें। मेरी तरफ से कोशिश होगी ये मसला खत्म हो जाए।
इसके आगे अनस ने कहा कि मैं राखी के उमराह पर कुछ नहींं कहूंगा। अनस का कहना है कि वो अपनी बहन राखी और भाई आदिल के साथ हमेशा खड़े हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर सना खान का कहना है कि वो विवादो में नहीं आना चाहती और इस पर कुछ भी नहीं कहना चाहती हैं।
बता दें कि अनस और सना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि सना को बोलने ही नहीं दिया। दूसरे यूजर ने कहा कि बहुत अच्छी बात है कि दोनों आपस में ही मामला सुलझा ले। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस वीडियो पर कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: