हैरी पॉटर के 'एल्बस डंबलडोर' का निधन, 82 की उम्र में लंबी बीमारी के बाद ली आखिरी सांस

Sir Michael Gambon Passes Away

Sir Michael Gambon Passes Away

Sir Michael Gambon Passes Away: सिनेमाजगत से एक बार फिर बुरी खबर आ रही है। फिल्म ‘हैरी पॉटर’ (Harry Potter) में एल्बस डंबलडोर का रोल प्ले करने वाले एक्टर सर माइकल गैंबोन (Sir Michael Gambon) का निधन हो गया है।

विज्ञापन

माइकल गैंबोन के निधन से पूरी हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री सदमे मे हैं। वहीं, फैंस भी माइकल के निधन से बेहद दुखी है और शोक जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

https://www.instagram.com/p/BXIzF5SAmTl/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading

विज्ञापन

82 साल की उम्र माइकल गैंबोन का निधन

बता दें कि सर माइकल गैंबोन ने फिल्म ‘हैरी पॉटर’ में एल्बस डंबलडोर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में एक्टर का किरदार लोगों को बेहद पसंद आया था और किसी ने उनकी खूब तारीफ भी की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो माइकल गैंबोन लंबे टाइम से बीमार चल रहे थे और अब 82 साल की उम्र में उन्होंने अपनी आखिरी सांसे ली है। एक्टर से निधन से उनका परिवार ही नहीं बल्कि फैंस से लेकर इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।

परिवार ने दी एक्टर के निधन की जानकारी

एक्टर के निधन से उनके परिवार को बड़ा सदमा लगा है। Publicist Clair Dobbs की मानें तो एक्टर के निधन की जानकारी उनकी पत्नी ने साझा की है। एक्टर की पत्नी लेडी गैंबोन और बेटे फर्गस ने कहा कि हमे सर माइकल गैंबोन के निधन की जानकारी देते हुए हमे बहुत दुख हो रहे है। माइकल एक बहुत ही अच्छे पति और पिता थे।

विज्ञापन

निमोनिया की बीमारी से पीडित थे माइकल गैंबोन

इतना ही नहीं बल्कि एक्टर की पत्नी ने आगे कहा कि निमोनिया की बीमारी की वजह से सर माइकल गैंबोन का निधन हुआ है। निमोनिया की वजह से ही वो अस्पताल में भर्ती भी थे, लेकिन फिर भी उन्हें नहीं बचाया जा सका और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। लेडी गैंबोन ने आगे कहा कि इस बुरे समय में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और आपके प्यार और सपोर्ट के लिए बहुत धन्यवाद।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ