Anant Ambani Wedding Look: अनंत अंबानी दूल्हे राजा बनकर शादी करने पहुंच गए हैं। अभी तक दुल्हन राधिका मर्चेंट का वेडिंग लुक तो सामने नहीं आया है लेकिन अनंत का वेडिंग लुक अब काफी वायरल हो रहा है। हो भी क्यों न आखिर ये देश के सबसे अमीर खानदान के बेटे की शादी है। ऐसे में पूरी दुनिया बस यही देखना चाहती है कि आखिर अनंत अंबानी अपनी शादी में क्या पहनते हैं और कैसे लगते हैं। तो अब वो इंतजार भी खत्म हो चुका है।
पिता का हाथ थामे दिखे दूल्हे राजा
दूल्हे राजा कैसे लग रहे हैं अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में आप देख सकते हैं। बता दें, अनत अंबानी ने अपनी फैमिली के साथ ही वेडिंग वेन्यू पर एंट्री ले ली है। अनंत पिता मुकेश अंबानी का हाथ पकड़े हुए चलते नजर आए। उसके बाद उन्होंने अपनी मां नीता अंबानी और पिता के साथ पैपराजी के लिए पोज भी दिए। दादा का आशीर्वाद लेकर उन्होंने शुभ काम की शुरुआत की। इस दौरान उनका वेडिंग लुक खूब वायरल हो रहा है।
अनोखे शूज में शादी करने आए अनंत अंबानी
अनंत ने ऑरेंज कलर की शेरवानी पहनी है जिस पर गोल्डन कलर का काम हो रहा है। साथ ही उन्होंने व्हाइट पजामा पहना है। लेकिन उनके लुक में दो बेहद स्पेशल चीजें हैं जो नोटिस की जा रही हैं। सबसे पहले शुरुआत नीचे से करते हैं। जिस चीज पर अब लोगों की नजरें ठहरी हैं वो हैं दूल्हे के जूते। शादी में दूल्हे के जूते सबसे जरूरी होते हैं इसके पीछे तो सभी सालियां पड़ी होती हैं। वहीं, अब अनंत ने अपनी शादी में जूतियां छोड़ स्पोर्ट्स शूज पहने हैं। ऐसा आपने पहले शायद ही कभी देखा होगा कि दूल्हा स्पोर्ट्स शूज में शादी करने आए।
यह भी पढ़ें: Ananya Panday ने छोटे से ब्लाउज पर लिखवाया Anant Ambani का नाम, ट्रोलर्स बोले- ‘चमचागिरी की हद’
हाथी ने खींचा ध्यान
हालांकि, अनंत के स्पोर्ट्स शूज उनके लुक से मैच कर रहे हैं। इन शूज पर कुछ गोल्ड का डिजाइन भी बना हुआ है। इसके अलावा अनंत के लुक में एक और स्पेशल चीज दिखाई दे रही है। उनकी शेरवानी पर एक हाथी लगा हुआ है। इस गोल्डन हाथी का क्या मतलब है वो तो अब तक रिवील नहीं हुआ है लेकिन इसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये कितना कीमती होगा।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
8 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
14 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
15 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
17 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines