अनंत अंबानी-राधिका की शादी की रस्में शुरू, जाह्नवी कपूर समेत कौन-कौन हुआ 'मामेरु' में शामिल?

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Ritual Starts: अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी 12 जुलाई को होनी है। उससे पहले 3 जुलाई को मामेरु की रस्म निभाई गई। इस रस्म के दौरान अंबानी परिवार बहुत खुश नजर आया। दुल्हा दुल्हन भी इस मौके पर काफी उत्सुक नजर आए।

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Ritual Starts

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Ritual Starts

Anant Ambani Radhika Merchant Wedding Ritual Starts: अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट की शादी के फंक्शन शुरू हो गए हैं। 12 जुलाई को दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसे में अब अंबानी परिवार में खुशियां का माहौल शुरू हो गया है। दोनों की शादी के लिए खास तैयारियां की गई हैं। दोनों की शादी मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी।

विज्ञापन

बीते दिन निभाई गई मामेरु रस्म

दोनों की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। दोनों की शादी की रस्मों की शुरूआत हुई है गरीब और वंचितों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने से। वहीं बीते दिन अंबानी परिवार के घर में पहली रस्म की शुरुआत हुई। ‘एंटीलिया’ में आज शादी की अहम रस्म मामेरु निभाई गई। चलिए आपको बताते हैं इस रस्म में परिवार का कौन-कौन सा सदस्य शामिल हुआ और बॉलीवुड जगत से इस रस्म में कौन-कौन आया।

विज्ञापन

मुकेश अंबानी ने मेहमानों का किया स्वागत

अंबानी परिवार के घर पर आज सितारों का तांता लग गया। मामेरु रस्म में कई सेलेब्स आए। यहां मुकेश अंबानी अपनी पोती को गोद लिए गेट पर मेहमानों के स्वागत करते हुए नजर आए। इस रस्म में दुल्हे की मां नीता अंबानी अपनी मां और भाभी को मिठाई खिलाती दिखीं। आज हुई रस्म में दुल्हन राधिका मर्चेंट भी काफी खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने नारंगी रंग का लहंगा पहना हुआ था। वहीं अनंत की बहन ईशा अंबानी और उनकी भाभी श्लोका अंबानी भी ऑरेंज कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत दिख रही थीं।

जाह्नवी कपूर भी हुईं शामिल

अनंत अबांनी और राधिका इस मौके पर काफी खुश नजर आ रहे थे। अनंत इस दौरान ऑरेंज कलर का कुर्ता पहने हुए नजर आए। इस दौरान एंटीलिया को लाल, गुलाबी और नारंगी फूलों से सजाया गया। वहीं घर में इस दौरान चारों तरफ गोल्डन लाइटें भी लगाई गई। इस चमक भरी रस्म में बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर को भी देखा गया। अंबानी परिवार की इस रस्म में उन्होंने भी शिरकत की।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ