Amitabh Bachchan का सबसे बड़ा डर क्या? KBC पर कंटेस्टेंट के सामने खोला सीक्रेट

Amitabh Bachchan Reveal his Fear: अमिताभ बच्चन का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ दर्शकों को काफी पसंद आता है। शो के दौरान बिग बी कई मजेदार किस्से शेयर करते हैं। हालिया एपिसोड में उन्होंने अपना डर रिवील किया।

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan.

Amitabh Bachchan Reveal his Fear: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन को डॉन, कुली, कालिया और याराना जैसी कई फिल्मों में जबरदस्त एक्टिंग करते देखा गया है। इस साल रिलीज हुई प्रभास की फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अश्वत्थामा बने अमिताभ को 81 की उम्र में एक्शन करते देख फैंस भी सरप्राइज हो गए। इस फिल्म से बिग बी ने क्लीयर कर दिया कि उन्हें उम्र का डर नहीं और न वो एक्शन करने से डरते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक चीज ऐसी है, जिससे बॉलीवुड के महानायक भी खौफ खाते हैं? इस बात का खुलासा खुद उन्होंने किया है।

विज्ञापन

जाहिर है अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ को होस्ट कर रहे हैं। इस दौरान वो शो में आने वाले प्रतियोगियों से काफी हंसी-मजाक करते हैं और उनके साथ दिलचस्प किस्से भी शेयर करते रहते हैं। हालिया एपिसोड में बिग बी ने एक प्रतियोगी के सामने अपना डर रिवील किया।

विज्ञापन

अमिताभ बच्चन को किससे लगता है डर?

‘कौन बनेगा करोड़पति 16’ के लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एपिसोड के दौरान अमिताभ बच्चन और उनके सामने हॉट सीट पर बैठीं प्रतियोगी प्रणति पेदपति आपस में बातचीत करते दिख रहे हैं। जैसे ही खेल शुरू हुआ तो कुछ सवालों के बाद प्रणति पेदपति से बात करते हुए अमिताभ बच्चन मकड़ियों के पैरों तक पहुंच गए। यहां से बात आगे बढ़ते हुए कॉकरोच तक पहुंच गई।

विज्ञापन

इस दौरान प्रणति पेदपति ने अमिताभ बच्चन से कहा कि कॉकरोच भी तो है, जिससे डर लगता है। इस पर बिग बी ने कहा, ‘कॉकरोच से भला कौन नहीं डरता?’ इसके बाद उन्होंने एक मजेदार किस्सा सुनाया जिसे सुन सभी लोग हंसी से लोटपोट हो गए। बिग बी ने कहा, ‘हमें भी कॉकरोच से बहुत डर लगता है। वो तो मरते ही नहीं हैं। उन्हें मारने के लिए बहुत सारे एक्सपेरिमेंट्स किए लेकिन फेल रहे।’

विज्ञापन

अमिताभ का किस्सा सुन लोटपोट हुए दर्शक

बिग बी ने आगे कहा, ‘एक बार हमने एक बोतल ली और उसमें कीटनाशक दवा को डाला। इसके बाद बड़ी ही मुश्किल से कॉकरोच को पकड़कर बोतल के अंदर डाल दिया।’ उन्होंने आगे कहा, ‘कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। हमने जब एक हफ्ते बाद बोतल खोली तो कॉकरोच उसमें से निकलकर उड़ गया।’ अमिताभ बच्चन का ये मजेदार किस्सा सुनने के बाद सभी लोग हंसी से लोटपोट हो गए।

विज्ञापन

25 लाख के सवाल का नहीं दे पाईं जवाब

बता दें कि हॉट सीट पर बैठीं प्रणति पेदपति ने शो के दौरान बताया कि वो अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए शो पर आई हैं। उनके पिता चाहते थे कि वो अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठें। हालांकि शो के दौरान प्रणति सिर्फ 12 लाख 50 हजार की रकम ही जीत सकीं। वो 25 लाख के सवाल का जवाब नहीं दे सकीं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ