खाने के वक्त हमेशा नॉर्थ साइड फेस करके क्यों बैठते हैं Amitabh Bachchan, बिग बी ने खुद बताई वजह

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन खुद को फिट रखने के लिए पूरी मेहनत करते हैं। एक्टर अपनी डाइट से लेकर योगा तक का पूरा ख्याल रखते हैं और 82 की उम्र में भी लुक्स के मामले में अच्छे-अच्छों को पीछे छोड़ते हैं।

Amitabh Bachchan

Amitabh Bachchan

विज्ञापन

Amitabh Bachchan: बॉलीवुड के महानायक और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। इन दिनों बिग बी केबीसी के 16वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। शो में अमिताभ बेहद मजेदार बातें भी शेयर करते रहते हैं और ऐसा ही कुछ उन्होंने एक बार फिर से साझा किया है, जिसके बाद वो चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर तमाम तरह की बातें हो रही हैं।

केबीसी 16 को कर रहे होस्ट

दरअसल, हाल ही में अमिताभ बच्चन के शो केबीसी 16 में हॉट सीट पर बैठे कंटेस्टेंट कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने हरिवंश राय बच्चन की किताब के बारे में चर्चा की। इस बुक में लिखा गया है कि बच्चन परिवार हमेशा साथ में खाना खाता है। साथ ही डाइनिंग टेबल की दिशा उत्तर की ओर होती है। साथ ही कंटेस्टेंट ने कहा कि किताब में लिखा है कि बिग बी हमेशा ही डाइनिंग टेबल पर नॉर्थ की ओर फेस करके बैठते हैं।

Advertisment

हरिवंश राय की किताब में क्या?

उन्होंने आगे कहा कि किताब में ये भी लिखा था कि नॉर्थ की ओर बैठने से सच हासिल होता है, लेकिन हरिवंश राय चाहते थे कि अमिताभ बच्चन लंबी उम्र जिएं। कौशलेंद्र ने आगे कहा कि हरिवंश राय की किताब में आगे लिखा था कि जब उन्होंने अमिताभ से नॉर्थ की ओर फेस करके बैठने के लिए कहा था, तो तब बिग बी ने कहा था कि मुझे सच की कीमत पर लंबी उम्र नहीं चाहिए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Amitabh Bachchan (@amitabhbachchan)

बिग बी ने क्या बताया?

गौरतलब है कि आयु्र्वेद और वास्तु में की मान्यता है कि अगर कोई पूर्व दिशा की ओर फेस करके खाना खाता है, तो इससे लंबी उम्र मिलती है। हालांकि अगर कोई उत्तर की ओर करता है, तो उसे ज्ञान, सच और स्पिरिचुअल पावर मिलती है। बिग बी बताया कि उनके पिता हमेशा ही ये चाहते थे कि उनकी उम्र लंबी हो और उनकी लिए इससे ज्यादा कुछ नहीं था।

विज्ञापन

फिल्म ‘वेट्टैयन’ में आए थे नजर

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन खुद का बहुत ध्यान रखते हैं और फिट रहने के लिए योगा भी करते हैं। 82 की उम्र में भी बिग बी काम के मामले में युवाओं को टक्कर दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले बिग बी को ‘कल्कि 2898 एडी’ में देखा गया था। इसके बाद एक्टर रजनीकांत के साथ फिल्म ‘वेट्टैयन’ में भी नजर आए थे। दोनों ही फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया था और इन्होंने जमकर कमाई भी की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ