70 लाख में बनी फिल्म ने 1978 में कमाए 7 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर आ गई थी तबाही!

साल 1978 में एक फिल्म आई थी जिसमें एक्टर के तौर पर अमिताभ बच्चन नजर आए थे। इस फिल्म को करीब 70 लाख में बनाया गया था लेकिन कमाई के मामले में इसने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया था। इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने में दिवंगत एक्टर मनोज कुमार का बहुत बड़ा हाथ था।

Amitabh Bachchan Movie Don

Amitabh Bachchan Movie Don

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने 4 अप्रैल 2025 को अपने एक बेहतरीन अभिनेता और निर्देशक को खो दिया। मनोज कुमार, जिन्हें लोग भारत कुमार के नाम से भी जानते हैं, अब इस दुनिया में नहीं रहे। लेकिन उनकी यादें, उनके योगदान और सिनेमा को दिए गए अनमोल सुझाव आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। आज हम बात कर रहे हैं उस एक सलाह की, जिसने एक फिल्म की किस्मत बदल दी और उसे ब्लॉकबस्टर बना दिया।

विज्ञापन

डॉन की सफलता की कहानी

साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म ‘डॉन’ ने सिनेमाघरों में ऐसा धमाका किया था कि बॉक्स ऑफिस भी हैरान रह गया। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन डबल रोल में नजर आए थे और उनके साथ जीनत अमान, प्राण और सत्येंद्र कपूर जैसे सितारे भी मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म को डायरेक्ट किया था चंद्रा बारोट ने और इसकी कहानी लिखी थी मशहूर जोड़ी सलीम-जावेद ने।

विज्ञापन

मनोज कुमार की ‘एक सलाह’ बनी मास्टरस्ट्रोक

फिल्म ‘डॉन’ अपने मूल रूप में पूरी हो चुकी थी, लेकिन जब निर्देशक चंद्रा बारोट ने इसे अपने मेंटर मनोज कुमार को दिखाया, तो उन्होंने एक सुझाव दिया जो इतिहास बना गया। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानी काफी गंभीर और टाइट है, दर्शकों को थोड़ा आराम भी चाहिए। बस यहीं से जन्म हुआ उस आइकॉनिक गाने का – ‘खइके पान बनारस वाला’।

विज्ञापन

ये गाना पहले फिल्म का हिस्सा नहीं था, लेकिन मनोज कुमार की सलाह पर इसे फिल्म में जोड़ा गया। ये गीत न सिर्फ फिल्म में हल्केपन का तड़का बना बल्कि अमिताभ बच्चन के किरदार को एक नया रंग भी दे गया।

कम बजट, बड़ा धमाका

‘डॉन’ का बजट सिर्फ 70 लाख रुपये था, लेकिन इस फिल्म ने अपने रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर करीब 7 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। उस दौर के हिसाब से ये आंकड़ा चौंकाने वाला था और फिल्म को सुपरहिट की श्रेणी में ला खड़ा किया।

विज्ञापन

डबल रोल में बिग बी का जलवा

अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म में डॉन और विजय – दो विपरीत स्वभाव के किरदार निभाए थे। उनका एक्शन, डायलॉग डिलीवरी और स्टाइल दर्शकों को इस कदर भाया कि आज भी लोग ‘डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है’ जैसे डायलॉग को दोहराते हैं।

फिल्मी इतिहास में दर्ज एक मिसाल

‘डॉन’ न सिर्फ एक फिल्म थी, बल्कि एक मिसाल थी कि कैसे एक समझदार सलाह, एक छोटा बदलाव और एक दमदार स्क्रिप्ट मिलकर इतिहास रच सकते हैं। इस फिल्म की सफलता का श्रेय भले ही कई लोगों को जाता है, लेकिन मनोज कुमार की वो सलाह आज भी याद की जाती है जिसने फिल्म को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ