रजनीकांत के इस फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान, निभाएंगे कैमियो रोल, एक्टर ने किया रिवील

आमिर खान की फिल्म ‘सितारे जमीन पर’, जो 20 जून को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के बाद आमिर खान रजनीकांत की फिल्म में नजर आएंगे। वे उस फिल्म में एक कैमियो रोल करेंगे।

रजनीकांत के इस फिल्म में नजर आएंगे आमिर खान, निभाएंगे कैमियो रोल, एक्टर ने किया रिवील

Photo Credit- Instagram

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के प्रमोशन में लगे हुए हैं। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है और फैंस इसे लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी बीच आमिर खान ने ये भी बताया कि इस फिल्म के बाद वो किस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे।

विज्ञापन

आमिर खान की अगली फिल्म

आमिर ने जूम एक इंटरव्यू में बताया कि वो साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ में एक छोटा सा रोल करने जा रहे हैं। आमिर ने कहा कि वो रजनीकांत के इतने बड़े फैन हैं कि उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़े बिना ही इस फिल्म के लिए हां कह दिया।

विज्ञापन

‘कुली’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। आईएमडी के रिपोर्ट के अनुसार फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। पहले सिर्फ अफवाहें थीं कि आमिर इस फिल्म में दिख सकते हैं, लेकिन अब खुद उन्होंने ये कन्फर्म कर दिया है।

‘सितारे जमीन पर’ की कहानी क्या है?

इस फिल्म में आमिर खान एक बास्केटबॉल कोच का रोल निभा रहे हैं, जो 10 दिव्यांग बच्चों को खेल सिखाते हैं। फिल्म की कहानी काफी इमोशनल और मोटिवेशनल है। इसमें जेनेलिया देशमुख भी नजर आएंगी। इसके अलावा इस फिल्म के जरिए कई नए चेहरे बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं, जैसे- अरुष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, संवित देसाई, वेदांत शर्मा, आयुष भंसाली, आशीष पेंडसे, ऋषि शाहनी, ऋषभ जैन, नमन मिश्रा और सिमरन मंगेशकर। फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ