सगाई के अगले ही दिन अविका और मिलिंद की नई शुरुआत, 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर दिखे साथ

अविका गौर ने बुधवार को बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से सगाई की घोषणा की। सगाई के अगले ही दिन दोनों ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर साथ नजर आए। अविका और मिलिंद ‘पति पत्नी और पंगा’ में नजर आने वाले हैं।

सगाई के अगले ही दिन अविका और मिलिंद की नई शुरुआत, 'पति पत्नी और पंगा' के सेट पर दिखे साथ

Photo Credit- Instagram

अविका गौर ने टीवी शो ‘बालिका वधू’ से अपनी पहचान बनाई। उन्होंने बुधवार को बताया कि वो अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से सगाई कर रही हैं। यह खबर सुनकर उनके फैंस हैरान रह गए। सगाई के अगले ही दिन अविका और मिलिंद को ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर साथ देखा गया।

विज्ञापन

अविका और मिलिंद साथ दिखे

इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी अकाउंट ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें अविका और मिलिंद को ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर देखा गया। पहले मिलिंद वैनिटी वैन से बाहर आए, लेकिन उतरते समय थोड़ा फिसल गए, हालांकि उन्होंने खुद को संभाल लिया। अविका उनके पीछे आईं और उन्होंने एक लाल रंग की ड्रेस पहन रखी थी। दोनों ने साथ में कैमरे के लिए पोज किया और मुस्कुराए।

विज्ञापन

अविका और मिलिंद की सगाई

बुधवार को अविका ने कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वो और मिलिंद साथ में खुश नजर आ रहे हैं। कैप्शन में अविका ने लिखा, “उसने मुझसे पूछा, मैं पहले मुस्कुराई, फिर रोई… और खुशी से तुरंत ‘हां’ कह दिया। मैं थोड़ी फिल्मी हूं, जैसे फिल्मों में बैकग्राउंड म्यूजिक, स्लो मोशन, बहता मेकअप वगैरह होता है। मिलिंद बहुत समझदार और शांत हैं, वो हर चीज के लिए तैयार रहते हैं, यहां तक कि फर्स्ट-एड किट भी साथ रखते हैं। मैं थोड़ी ड्रामेबाज हूं और वो मुझे संभाल लेते हैं। हम दोनों एक-दूसरे के बिल्कुल परफेक्ट मैच हैं। जब उन्होंने पूछा, तो मैं खुद को रोक नहीं पाई- हाथ ऊपर, आंखों में आंसू और दिमाग सुन्न हो गया। क्योंकि असली प्यार परफेक्ट नहीं होता, लेकिन वो खास जरूर होता है।”

विज्ञापन

अविका और मिलिंद पिछले 5 साल से साथ हैं। नवंबर 2020 में अविका ने पहली बार मिलिंद को अपने बॉयफ्रेंड के रूप में सबके सामने पेश किया था। अब दोनों रियलिटी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आने वाले हैं, जिसमें सेलिब्रिटी कपल्स की जिंदगी के असली पल दिखाए जाएंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ