किस करने पर यूट्यूबर को 10 साल की सजा? देश छोड़कर जाने पर भी लग गया बैन

Youtuber Johnny Somali may face 10 years jail for kiss controversy: यूट्यूबर पर साउथ कोरिया में केस चल रहा है, जिसमें उसे 10 साल की सजा सुनाई जा सकती है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

यूट्यूबर को होगी 10 साल की सजा?

यूट्यूबर को होगी 10 साल की सजा?

Youtuber Johnny Somali may face 10 years jail for kiss controversy: अमेरिका के 24 साल के यूट्यूबर जॉनी सोमाली इस वक्त काफी मुसीबत में हैं। यूट्यूबर जॉनी का असली नाम राम्से खालिद इस्माइल है, वो इन दिनों साउथ कोरिया में कानूनी मामले का सामना कर रहे हैं। उनकी कुछ हरकतों ने न सिर्फ साउथ कोरिया में बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर उनके खिलाफ गुस्से को जन्म दे दिया है। आखिर यूट्यूबर ने क्या किया है और किस लिए उसे 10 साल की सजा हो सकती है, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

क्या था पूरा विवाद?

विवाद की शुरुआत तब हुई जब सोमाली ने सियोल में स्थित ‘पीस स्टैच्यू’ के सामने अपमानजनक बर्ताव किया। ये मूर्ति ‘कम्फर्ट वुमेन’ को समर्पित है, उन कोरियाई महिलाओं का प्रतीक है जो दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना द्वारा यौन संबंध का शिकार बनाई गई थीं। इन महिलाओं के साथ हुई इन अमानवीय घटनाओं की याद में इस मूर्ति को स्थापित किया गया था। लेकिन सोमाली ने इस मूर्ति के सामने शर्मनाक तरीके से ना ही सिर्फ किस किया बल्कि अभद्र डांस भी किया, जिसने कोरियाई नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। यूट्यूबर की इस हरकत ने साउथ कोरिया में गहरी नाराजगी पैदा कर दी और लोग उनकी कड़ी सजा की मांग करने लगे।

विज्ञापन

यूट्यूबर के खिलाफ तुरंत हुई कानूनी कार्रवाई 

सोमाली की इस हरकत के बाद साउथ कोरियाई सरकार ने उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, वो देश से बाहर नहीं जा सकता और इस मामले की जांच जारी है। अगर अदालत ने उसे दोषी पाया, तो उसे दस साल तक की सजा हो सकती है। ये किसी भी विदेशी नागरिक के लिए एक गंभीर चेतावनी है कि वो किसी भी देश के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व को नजरअंदाज करके न सिर्फ वहां के नागरिकों का अपमान करते हैं, बल्कि अपनी जिंदगी भी जोखिम में डाल सकते हैं।

विज्ञापन

पिछला रिकॉर्ड और विवादों की लिस्ट

सोमाली का ये विवाद पहला मामला नहीं है। वो पहले भी अपनी अपमानजनक और विवादास्पद हरकतों के लिए सुर्खियों में रह चुका है। उनका यूट्यूब भी कई बार बैन हो चुका है। उन्होंने अपनी लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कई बार शांति भंग करने की कोशिश की है और सार्वजनिक जगहों पर असंवेदनशील बर्ताव किया है। इस वजह से उन्हें ट्विच और किक जैसे मेन प्लेटफॉर्म्स से भी बैन किया गया था। हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके यूट्यूब ने इस मामले पर सार्वजनिक तौर से माफी मांगी थी। एक वीडियो संदेश के जरिए सोमानी ने सॉरी कहा था, लेकिन फिलहाल कानूनी पछड़े में वो बुरी तरह से फंस चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ