Alpha Vs Welcome To The Jungle Collection: बॉक्स ऑफिस पर 'वेलकम 3' के सामने फिर अड़ी आलिया की 'अल्फा', जानें दोनों फिल्मों का कलेक्शन

Alpha Vs Welcome To The Jungle Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई सारी फिल्में धमाल मचा रही हैं. लेकिन हम अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ के कलेक्शन के बारे में बताएंगे.

Alpha vs Welcome 3

Alpha vs Welcome 3 किसने किया ज्यादा कलेक्शन?

सिनेमाघरों में इन दिनों कई सारी फिल्में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. लेकिन आज हम आपको दो बड़ी और अलग जॉनर की फिल्मों के कलेक्शन के बारे में बताएंगे. जो बॉक्स ऑफिस शानदार कलेक्शन कर रही हैं. हम बात कर रहे हैं, अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और आलिया भट्ट की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ मूवी की. चलिए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का कलेक्शन किया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ की बात करें, यह मूवी 03 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस मूवी को यश राज फिल्म्स के बैनर तले तैयार किया गया है. फिल्म को आज यानी 17 जुलाई को 15 दिन हो चुके हैं. सैकनिल्क के अनुसार ‘अल्फा’ ने 15वें दिन 23 लाख रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने 15 दिनों में 56.63 करोड़ रुपये छापे हैं. यह स्पाई यूनिवर्स की पहली फिल्म है, जिसमें एक्ट्रेस ने लीड रोल प्ले किया है. इस मूवी में बॉबी देओल और अनिल कपूर ने अहम किरदार निभाया है.

विज्ञापन

‘वेलकम टू द जंगल’ ने कितने का किया कलेक्शन

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है, जो दर्शकों को काफी पसंद आई है. इस मूवी को रिलीज हुए आज यानी 17 जुलाई को 22 दिन हो चुके हैं. सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 22वें दिन खबर लिखे जाने तक 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने 132.05 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस मूवी में सुनील शेट्टी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पटानी और जैकलीन फर्नांडीज जैसे कलाकार अहम किरदार निभाया है. आपको यह मूवी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है.

विज्ञापन

‘धमाल 4’ ने 8वें दिन कितने का किया कलेक्शन

वहीं अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ मूवी की बात करें, तो यह मूवी 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज की गई है. फिल्म को रिलीज हुए आज यानी 17 जुलाई को 8 दिन हो चुके हैं. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 8वें दिन 5.35 करोड़ रुपये छापे हैं. ‘धमाल 4’ ने अब तक 101.35 करोड़ रुपये छापे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ