200 गुना कमाई करने वाली ये फिल्म OTT कर रही ट्रेंड, 9 महीने पहले हुई थी रिलीज

OTT प्लेटफॉर्म पर कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज की गई हैं, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200-240 गुना शानदार कलेक्शन किया है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में.

Laalo Krishna Sada Sahaayate Film
1 / 6

आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे बताएंगे, जो 9 महीने पहले सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म ने अपने बजट से 200-240 गुना ज्यादा कलेक्शन किया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2000% का प्रॉफिट कमाया था. इस मूवी को फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों का भरपूर प्यार और सपोर्ट मिला था. फिल्म की जमकर हर तरफ तारीफ हो रही थी.

विज्ञापन

लालो कृष्ण सदा सहायते फिल्म

लालो कृष्ण सदा सहायते फिल्म2 / 6

हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं, उसे बेहद कम बजट के साथ तैयार किया गया था. लेकिन मूवी ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया था. यह मूवी 9 महीने पहले अपनी रीजनल भाषा में रिलीज हुई थी. लेकिन फिल्म को 2 महीने बाद हिंदी भाषा में भी पेश कर दिया गया था.

विज्ञापन

लालो कृष्ण सदा सहायते फिल्म किस जॉनर की मूवी है?

लालो कृष्ण सदा सहायते फिल्म किस जॉनर की मूवी है?3 / 6

इस मूवी ने दुनियाभर में कमाई का शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किया था. यह एक माइथोलॉजिकल ड्रामा मूवी है, जो एक रिक्शा चालक के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. ये रिक्शा वाला जल्द से जल्द पैसा कमाना चाहता है.

लालो कृष्ण सदा सहायते फिल्म की कहानी

लालो कृष्ण सदा सहायते फिल्म की कहानी4 / 6

इस मूवी का नाम 'लालो- कृष्ण सदा सहायते' (Laalo: Krishna Sada Sahaayate) है. फिल्म में देखने को मिलता है कि रिक्शा चलाने वाला पैसों की जद्दोजहद में दूर-दराज के फार्म हाउस में फंस जाता है. यह मूवी आपको पूरे टाइम स्क्रीन से नजरें नहीं हटाने देती है.

विज्ञापन

लालो कृष्ण सदा सहायते फिल्म कब रिलीज हुई थी

लालो कृष्ण सदा सहायते फिल्म कब रिलीज हुई थी5 / 6

यह फिल्म में 10 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. हालांकि, 2 महीने बाद यानी 09 जनवरी 2026 को इसे हिंदी भाषा में रिलीज किया गया था. फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 8.1 की तगड़ी रेटिंग मिली है. इस वक्त यह मूवी ओटीटी प्लेटफॉर्म Sony Liv पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है.

लालो कृष्ण सदा सहायते फिल्म को कितने बजट में बनाया गया था?

लालो कृष्ण सदा सहायते फिल्म को कितने बजट में बनाया गया था?6 / 6

फिल्म 'लालो- कृष्ण सदा सहायते' (Laalo: Krishna Sada Sahaayate) को 50 लाख के बजट के साथ तैयार किया था. लेकिन फिल्म ने करीब 120 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. जिसकी वजह से मूवी को 2000% का प्रॉफिट हुआ था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन