Hrithik Roshan Cameo In Alpha: आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टारर फिल्म Alpha का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसमें आलिया और शरवरी की जोड़ी को खूब लाइमलाइट मिल रही है. ट्रेलर में धुंआधार एक्शन के साथ बॉबी देओल का विलेन कैरेक्टर लोगों को पसंद आ रहा है. इन सबके बावजूद सिर्फ ट्रेलर के एक सीन ने दर्शकों का सारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वह एक सीन ऋतिक रौशन से जुड़ा हुआ है. उनके कैमियों ने फैंस का उत्साह सांतवें आसमान पर पहुंचा दिया है.
यह भी पढ़ें: भूखे पेट बस स्टैंड पर सोया, आज बना 9 IMDb रेटिंग वाली इस सीरीज का लीड एक्टर, हर सीजन ने मचाया OTT पर बवाल, पहचाना?
X पर फैंस के रिएक्शन
सोशल मीडिया X पर फैंस ने Alpha के ट्रेलर पर काफी मजेदार रिएक्शन्स दिए हैं. एक X यूजर ने लिखा कि “10 सेकेंड >> पूरा ट्रेलर’. मेजर कबीर का ऑरा फार्मिंग”. इस कमेंट का मतलब है कि फैन को पूरे ट्रेलर में ऋतिक रौशन का कैमियो सबसे ज्यादा पसंद आया है.
वहीं दूसरे X यूजर ने लिखा कि ‘इस फिल्म में थिएटर को स्टेडियम बनाने के लिए ऋतिक का कैमियो ही पर्याप्त है.’ तभी एक और X यूजर लिखता है कि ‘कबीर आ गया है. गूजबम्प्स आ गए.’
यशराज फिल्म्स (YRF) का स्पाई यूनिवर्स
बता दें कि ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है और यह इस यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान (Female-led) एक्शन फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन ‘The Railway Men’ फेम डायरेक्टर शिव रवैल ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म की मूल कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है.
यह भी पढ़ें: 7 एपिसोड वाली Netflix की वो सीरीज, जिसे मिली है तगड़ी रेटिंग, नहीं देखी तो तुरंत देख
ऋतिक रोशन के कैमियो से दीवाने लोग
‘अल्फा’ के ट्रेलर में सबसे ज्यादा रोचक दृश्य लोगों को ऋतिक रोशन के कैमियो वाले 10 सेकेंड लगे. लोग सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल बांध रहे हैं. YRF स्पाई यूनिवर्स के सबसे पसंदीदा जासूस ‘मेजर कबीर’ (फिल्म War से) की इस झलक ने फैंस को क्रेजी कर दिया है. लोग लिख रहे हैं कि ‘अल्फा’ में कबीर की एंट्री थिएटरों में सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स तक में आग लगा देगी. हर कोई इस नई फिल्म के इंतजार में हैं. आलिया और शरवरी की ये नई स्पाई-थ्रिलर फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लोग इस मूवी के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘बॉर्डर 2’ के बाद सनी देओल फिर ला रहे हैं पार्टीशन का दर्द, नई फिल्म के पोस्टर में दिखे
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines