Alpha Trailer X Review: स्क्रीन पर चमकीं आलिया-शरवरी, पर Hrithik Roshan के कैमियो ने हिला डाला इंटरनेट, फैंस बोले- 'Aura Farming हो गई'

Alpha Movie Trailer X Review: आलिया और शरवरी की नई फिल्म Alpha का ट्रेलर रिलीज हो गया है. अब X प्लेटफॉर्म पर ट्रेलर से जुड़े कई रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं. इसके अलावा ऋतिक के कैमियो ने लोगों का उत्साह बढ़ा दिया है.

Alpha Trailer X Review

Alpha Trailer X Review

Hrithik Roshan Cameo In Alpha: आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल स्टारर फिल्म Alpha का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसमें आलिया और शरवरी की जोड़ी को खूब लाइमलाइट मिल रही है. ट्रेलर में धुंआधार एक्शन के साथ बॉबी देओल का विलेन कैरेक्टर लोगों को पसंद आ रहा है. इन सबके बावजूद सिर्फ ट्रेलर के एक सीन ने दर्शकों का सारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया. वह एक सीन ऋतिक रौशन से जुड़ा हुआ है. उनके कैमियों ने फैंस का उत्साह सांतवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

X पर फैंस के रिएक्शन

सोशल मीडिया X पर फैंस ने Alpha के ट्रेलर पर काफी मजेदार रिएक्शन्स दिए हैं. एक X यूजर ने लिखा कि “10 सेकेंड >> पूरा ट्रेलर’. मेजर कबीर का ऑरा फार्मिंग”. इस कमेंट का मतलब है कि फैन को पूरे ट्रेलर में ऋतिक रौशन का कैमियो सबसे ज्यादा पसंद आया है.

वहीं दूसरे X यूजर ने लिखा कि ‘इस फिल्म में थिएटर को स्टेडियम बनाने के लिए ऋतिक का कैमियो ही पर्याप्त है.’ तभी एक और X यूजर लिखता है कि ‘कबीर आ गया है. गूजबम्प्स आ गए.’

विज्ञापन

यशराज फिल्म्स (YRF) का स्पाई यूनिवर्स

बता दें कि ‘अल्फा’ यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है और यह इस यूनिवर्स की पहली महिला प्रधान (Female-led) एक्शन फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन ‘The Railway Men’ फेम डायरेक्टर शिव रवैल ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. फिल्म की मूल कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है.

विज्ञापन

ऋतिक रोशन के कैमियो से दीवाने लोग

‘अल्फा’ के ट्रेलर में सबसे ज्यादा रोचक दृश्य लोगों को ऋतिक रोशन के कैमियो वाले 10 सेकेंड लगे. लोग सोशल मीडिया पर तारीफों के पुल बांध रहे हैं. YRF स्पाई यूनिवर्स के सबसे पसंदीदा जासूस ‘मेजर कबीर’ (फिल्म War से) की इस झलक ने फैंस को क्रेजी कर दिया है. लोग लिख रहे हैं कि ‘अल्फा’ में कबीर की एंट्री थिएटरों में सिंगल स्क्रीन से लेकर मल्टीप्लेक्स तक में आग लगा देगी. हर कोई इस नई फिल्म के इंतजार में हैं. आलिया और शरवरी की ये नई स्पाई-थ्रिलर फिल्म 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. लोग इस मूवी के लिए काफी एक्साइटेड दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ