Allu Arjun ने PUSHPA 2 के रिलीज होने से पहले शेयर की लास्ट पोस्ट, एक्टर ने कही दिल की बात

Allu Arjun Share Last Photo of PUSHPA 2 Shoot: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के रिलीज होने में अब बस चंद दिन का ही समय रह गया है।

Allu Arjun, PUSHPA 2

Allu Arjun, PUSHPA 2

विज्ञापन

Allu Arjun Share Last Photo of PUSHPA 2 Shoot: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इन दिनों खूब चर्चा में है। फिल्म के रिलीज होने में अब 10 दिन से भी कम का टाइम रह गया है। ऐसे में अब इसके लिए लोगों में एक्साइटमेंट लेवल बढ़ता जा रहा है। हर कोई फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहा है। इस बीच अब अल्लू अर्जुन ने फिल्म के शूट के आखिरी दिन की फोटो शेयर की है। इसके साथ ही एक्टर ने अपने दिल की बात भी कही है। आइए जानते हैं कि अल्लू ने क्या लिखा है?

अल्लू अर्जुन ने शेयर की फोटो

दरअसल, अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म के आखिरी दिन के शूट की एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में फिल्म के सेट और वह मौजूद लोग नजर आ रहे हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए अल्लू ने इसके कैप्शन में लिखा है कि आखिरी दिन पुष्पा का आखिरी शॉट। पुष्पा की 5 साल की जर्नी पूरी हुई। क्या यात्रा है और इसके साथ ही एक्टर ने ब्लैक हर्ट का इमोजी भी शेयर किया है।

Advertisment
Allu Arjun

Allu Arjun

यूजर्स ने किए भर-भरकर कमेंट्स

जैसे ही अल्लू अर्जुन का ये पोस्ट सामने आया, तो फैंस ने इस पर भर-भरकर कमेंट्स करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि 5 दिसंबर का बेसब्री से इंतजार है। दूसरे यूजर ने कहा कि अन्ना बहुत इंतजार है अब बस फिल्म रिलीज हो जाए। तीसरे यूजर ने लिखा कि शूटिंग फेज पूरा हुआ और अब अल्लू अर्जुन के राज करने का समय आ गया है।

कब रिलीज होगी फिल्म?

एक और यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि पुष्पा सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। एक अन्य ने कमेंट किया कि शूटिंग जर्नी खत्म हुई और अब रूल करने का टाइम आ गया है। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने अल्लू के इस पोस्ट पर किए हैं। बता दें कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन

फिल्म तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड

फिल्म अपनी रिलीज के बेहद करीब है ऐसे में हर कोई फिल्म के लिए बेहद एक्साइटेड है। अब देखने वाली बात ये होगी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या रिकॉर्ड बनाती है क्योंकि फिल्म से बेहद उम्मीद है। साथ ही मेकर्स भी उम्मीद कर रहे हैं कि फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन ही थिएटर्स में बवाल काट सकती है। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करेगी ये तो इसके रिलीज होने के बाद ही पता लगेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ