---विज्ञापन---

Pushpa 2 को किसने दी चुनौती? Allu Arjun की फिल्म से पहले ही दिन कौन लड़ने को तैयार?

Miss You clashing with Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' को चुनौती देने के लिए पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर एक फिल्म मौजूद होगी।

---विज्ञापन---

Miss You clashing with Pushpa 2: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इन दिनों बेहद चर्चा में है। अब फिल्म की रिलीज में ज्यादा टाइम नहीं बचा है, ऐसे में जाहिर है कि लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। हर कोई फिल्म के रिलीज होने का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहा है। ऐसे में अब अल्लू की इस फिल्म को चुनौती देने के लिए बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही एक फिल्म मौजूद होगी। आइए जानते हैं कि ये कौन-सी फिल्म है और इसको लेकर इस फिल्म के एक्टर का क्या कहना है?

फिल्म ‘मिस यू’ ने दी ‘पुष्पा 2’ को चुनैती

दरअसल, हाल ही में अपकमिंग फिल्म ‘मिस यू’ का एक प्रेस मीट रखा गया था। इस दौरान जब फिल्म के एक्टर सिद्धार्थ से सवाल किया गया कि क्या वह अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ से होने वाले अपनी फिल्म के क्लैश को लेकर घबराए हुए हैं या उन्हें इसको लेकर डर लग रहा है? इस पर सिद्धार्थ ने कहा कि हमें इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है बल्कि ‘पुष्पा 3’ के मेकर्स को इसकी चिंता होनी चाहिए।

---विज्ञापन---

सिद्धार्थ की फिल्म से होगा अल्लू अर्जुन की फिल्म का सामना

इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि मेरी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं और कई ऐसी चीजें हैं जो बेहद जरूरी है और उनमें से पहली एक चीज ये है कि मेरी फिल्म अच्छी होनी चाहिए और ऑडियंस को पसंद आनी चाहिए। इसके आगे उन्होंने कहा कि रही बात ‘पुष्पा 2’ की तो इसके लिए हमें परेशान होने की जरूरत नहीं है।

---विज्ञापन---

प्रेस मीट के दौरान बोले सिद्धार्थ

सिद्धार्थ ने कहा कि ये हमारी परेशानी नहीं है क्योंकि अगर हमारी फिल्म अच्छी है, तो ये सिनेमाघरों में होगी ही और एक अच्छी फिल्म को सिनेमा से नहीं हटाया जा सकता और आज के टाइम पर जब सोशल मीडिया का दौर है, तो सबको पता है कि क्या सही है। इतना ही नहीं बल्कि इस प्रेस मीट के दौरान सिद्धार्थ ने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म ‘मिस यू’ पर पूरा भरोसा है क्योंकि
उन्हें उम्मीद है कि ‘पुष्पा 2’ का उनकी फिल्म पर किसी भी तरह से कोई असर नहीं होगा।

कब-कब रिलीज होगी दोनों फिल्में?

इसी के साथ अगर ‘पुष्पा 2’ की बात करें तो ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। वहीं, अगर सिद्धार्थ की फिल्म ‘मिस यू’ की बात करें तो ये फिल्म 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। बता दें कि सिद्धार्थ-आशिका रंगनाथ की ‘मिस यू’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- कभी ‘मोटापे’ को लेकर ट्रोल हुई थी साउथ की ये एक्ट्रेस? आज 200 करोड़ की है मालकिन

First published on: Nov 26, 2024 04:33 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola