Allu Arjun in Trouble: साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के लिए एक बार फिर मुश्किलें बढ़ गई हैं। हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई भगदड़ के मामले में हाल ही में अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद उन्हें अंतरिम जमानत मिल गई लेकिन अब इस मामले में अल्लू अर्जुन एक बार फिर मुसीबत में पड़ गए हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
मामले में हुआ नया खुलासा
पुष्पा 2 की स्क्रीनिंग के दौरान अचानक अल्लू अर्जुन के वहां आने से भगदड़ मच गई थी, जिसके बाद वहां एक महिला की मौत हो गई थी। अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ की सफलता के बाद सुर्खियों में थे, अब इस मामले में फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं। इस घटना के बाद उन्हें और थिएटर प्रबंधन को लेकर पुलिस का नया खुलासा हुआ है, जो इस मामले को और भी पेचीदा बना रहा है।