Pushpa 2 ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर किया Rule, पहले दिन ही 150 करोड़ के पार पहुंची Allu Arjun की फिल्म

Pushpa 2 Box Office Collection Day 1 (early estimates): साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी है। जी हां, फिल्म ने पहले दिन ही 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने पहले दिन कितनी कमाई की है?

Pushpa 2

Pushpa 2

विज्ञापन

Pushpa 2 Box Office Collection Day 1 (early estimates): साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ सिनेमाघरों में एंट्री कर चुकी है। जी हां, ‘पुष्पा 2’ आज यानी 5 दिसंबर को थिएटर्स में आ गई है। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही धमाका कर दिया है और बॉक्स ऑफिस पर फायर नहीं बल्कि वाइल्ड फायर हुआ है। ‘पुष्पा 2’ के रिलीज होते ही टिकट खिड़की पर नोटों की बारिश हुई है और फिल्म ने पहले दिन ही 100 करोड़ के आंकडे़ को पार कर लिया है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन कितनी कमाई की है?

फिल्म ‘पुष्पा 2’ की पहले दिन की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने अपने ओपनिंग डे पर सभी भाषाओं में भारत में लगभग 160 करोड़ की कमाई की है। जी हां, अल्लू अर्जुन की फिल्म ने पहले दिन ही 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जो अपने आपमें बड़ी बात है। हालांकि अभी ये फिल्म के अनुमानित और शुरुआती आंकड़े हैं, तो इनमें कुछ फेरबदल भी हो सकता है।

Advertisment

ओपनिंग डे पर छप्पर फाड़ कमाई

गौरतलब है कि ‘पुष्पा 2’ को लेकर पहले से ही तगड़ा बज बना हुआ था। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म अपने ओपनिंग डे पर छप्पर फाड़ कमाई करेगी और ये फिल्म ने कर दिखाया है। हालांकि, अब देखने वाली बात ये होगी कि ‘पुष्पा 2’ कब तक टिकट खिड़की पर अपनी ये दमदार पकड़ बनाकर रखेगी। इसके साथ ही अगर अल्लू अर्जुन की इस फिल्म की बात करें तो ये लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं।

Pushpa 2

Pushpa 2

फिल्मों का ओपनिंग रिकॉर्ड

इसके साथ ही अगर अब तक की ओपनिंग डे पर सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों की बात करें तो इसमें ‘आरआरआर’ शामिल है। जी हां, इस फिल्म ने पहले ही दिन 223 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद बाहुबली ने 217 करोड़ की कमाई की थी। वहीं, तीसरे नंबर पर कल्कि 2898 एडी ने अपने ओपनिंग डे पर 175 करोड़ का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन

‘पुष्पा 2’ रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं?

हालांकि, फिल्म ‘पुष्पा 2’ के अब तक के आंकड़ों को अगर देखा जाए, तो अल्लू अर्जुन की फिल्म इन तीनों ही फिल्मों का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है, लेकिन उम्मीद अभी भी बाकी है क्योंकि फिल्म की कमाई के पहले दिन के ऑफिशियल नंबर आने तक ये नहीं कहा जा सकता कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ किस नंबर पर है। ऑफिशियल नंबर आने के बाद हो सकता है कि ये फिल्म इन तीनों में से किसी को पछाड़ दे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ