Entertainment News in Hindi: पॉपुलर एक्ट्रेस सनी लियोनी का मथुरा इवेंट कैंसिल हो गया है. दरअसल, एक्ट्रेस के कार्यक्रम को लेकर लोगों ने विरोध किया था, जिसके बाद अब इसे कैंसिल कर दिया गया है.
‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग
बीती शाम ‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स को देखा गया. जहां ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. वहीं, अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया इस फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म की स्क्रीनिंग में रेखा ने शिरकत की और उन्होंने धर्मेंद्र को पहले नमन किया फिर अगस्त्य के पोस्टर को चूम कर उन पर खूब प्यार लुटाया. इसके साथ ही सनी देओल और सलमान खान की आंखें भी नम दिखी.
भारती सिंह ने दिखाई बेटे काजू की पहली झलक
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया कुछ दिन पहले ही एक बार फिर से पैरेंट्स बने हैं. भारती ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है. जिसका नाम उन्होंने काजू रखा है. ऐसे में अब एक बार फिर से हर्ष लिंबाचिया ने सोशल मीडिया पर एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने दूसरे लाडले की झलक दिखाई है. उन्हें फैंस ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं.
‘धुरंधर’ की 25वें दिन की कमाई
इसके साथ ही अगर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की 25वें दिन की कमाई के बारे में बात की जाए तो इस फिल्म की कमाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है. फिल्म ने चौथे सोमवार को भी शानदार बिजनेस किया है. इसने 10.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. हालांकि, मूवी का ये कलेक्शन अभी तक का सबसे कम आंकड़ा है लेकिन फिर भी फिल्म 700 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन इंडिया में कर चुकी है. वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 1081 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. ऐसे में देखना होगा कि इसकी कमाई को कौन रोक पाता है.