Shiva Rajkumar’s Health Update: साउथ के पॉपुलर एक्टर शिवा राजकुमार एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, बीते कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि एक्टर को कैंसर है और वो इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई, तो हर कोई एक्टर की चिंता करने लगा और फैंस भी टेंशन में आ गए, लेकिन ऐसा नहीं है। जी हां, अब शिवा ने खुद अपना हेल्थ अपडेट फैंस के साथ शेयर किया है। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्या कहा?
शिवा राजकुमार का हेल्थ अपडेट
दरअसल, कुछ टाइम पहले भी शिवा ने इस पर बात की थी और फैंस को बताया था कि जब उन्हें भी इस बारे में पता लगा था तो वो भी टेंशन में आ गए थे। हालांकि अब asianetnews की एक रिपोर्ट के अनुसार इस बारे में बात करते हुए शिवा ने कहा कि हां, ये सच है कि मैं बीमार हूं और इलाज के लिए अमेरिका भी जा रहा हूं, लेकिन ये कैंसर नहीं हैं और अभी असली बीमारी का पता नहीं लगा है।
मैं पूरी तरह से ठीक होकर ही वापस आऊंगा- शिवा
उन्होंने आगे कहा कि आप लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही कोई टेंशन लेने की क्योंकि मैं पूरी तरह से ठीक होकर ही वापस आऊंगा। बता दें कि जैसे ही शिवा के इलाज के लिए अमेरिका जाने की खबरें आई हैं, तो वैसे ही ये चर्चा भी हो रही है कि वो अपनी आने वाली फिल्मों से शायद हट जाएंगे। अब शिवा क्या फैसला करेंगे, ये तो वहीं जानते हैं क्योंकि इसको लेकर अभी ऑफिशियली कुछ भी सामने नहीं आया है।
दिल का दौरा पड़ने से हुई थी भाई की मौत
इतना ही नहीं बल्कि चर्चा तो ये भी हो रही है कि शिवा ने अपनी संपत्ति भी एक अनाथालय को दे दी है। हालांकि इसको लेकर आधिकारिक कोई पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि कुछ साल पहले उनके भाई पुनीथ राजकुमार की जिम में वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। वहीं, शिवा के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
साउथ के स्टार्स संग कर चुके हैं काम
बता दें कि शिवा राजकुमार ने ‘जेलर’ में रजनीकांत के दोस्त ‘नरसिम्हा’ की भूमिका निभाई थी। उनका किरदार लोगों को बेहद पसंद आया था। इसके अलावा शिवा धनुष की ‘कैप्टन मिलर’ में भी नजर आए थे। इतना ही नहीं बल्कि ‘थलापति 69’ में भी उनके होने की खबरें हैं। अब देखने वाली बात होगी कि शिवा कब अपना इलाज करवाकर वापस आते हैं।