Alia-Ranbir Wedding Anniversary: शादी की पहली सालगिरह पर रणबीर कपूर ने कहा- 'आलिया के लिए बेहतरीन पति नहीं हूं'

Alia-Ranbir Wedding Anniversary

Alia-Ranbir Wedding Anniversary

विज्ञापन

Alia-Ranbir Wedding Anniversary: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी को आज एक साल पूरा हो गया है। इस खास मौके पर फैंस कपल को खूब बधाइयां दे रहे हैं।

बीते साल कपल ने 14 अप्रैल को शादी की थी और कुछ ही महीने बाद आलिया भट्ट ने प्यारी सी बच्ची ‘राहा’ को जन्म दिया। वहीं, अब कपल की शादी को एक साल पूरा हो चुका है, इस खास मौके पर रणबीर कपूर ने बताया कि आलिया के लिए वह कैसे पति हैं?

विज्ञापन

आलिया के लिए कैसे पति हैं रणबीर?

रणबीर कपूर आलिया के लिए कैसे पति हैं, इस पर रणबीर ने कहा है कि- वह बहुत बेहतरीन पति नहीं है, लेकिन वह बेहतर बनने की ओर अग्रसर हैं और सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

जिंदगी ऐसी है कि वह कभी परफेक्ट नहीं होती- रणबीर 

रणबीर ने आगे कहा कि- ऐसा हमें लगता है कि हम अच्छा कर रहे हैं, लेकिन जिंदगी ऐसी है कि वह कभी परफेक्ट नहीं होती,मुझे नहीं लगता कि मैं एक अच्छा बेटा, ग्रेट हसबैंड या भाई हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मेरे ऐसा बनने की इच्छा है। जब तक आप इस बारे में जानते हैं, तब तक यह महत्वपूर्ण है और तब तक आप सही रास्ते पर होंगे।

‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर शुरू हुई थी आलिया और रणबीर की लव स्टोरी की शुरूआत

बता दें कि आलिया और रणबीर की लव स्टोरी ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर शुरू हुई थी और शुरू में इन्होंने कुछ वर्षों तक अपने रिलेशन को प्राइवेट ही रखा। इसके बाद कपल ने 14 अप्रैल, 2022 को शादी कर ली। वहीं, एक इंटरव्यू में आलिया संग अपनी बॉन्डिंग पर बात करते हुए रणबीर ने सबकुछ बताया।

विज्ञापन

जल्द सिल्वर स्क्रीन पर जल्द वापसी करेंगी आलिया

इसके साथ ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा ने 06 नवंबर, 2022 को जन्म लिया। इसके बाद से अभी तक आलिया किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन आलिया बहुत जल्द आलिया ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से सिल्वर स्क्रीन पर जल्द वापसी करने की तैयारी में है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ