Alia Bhatt Ranveer Singh Ramp walk: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं।
वहीं, अब दोनों सितारें फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) के द ब्राइडल कॉट्युर शो में शोस्टॉपर बने हैं। फैंस को दोनों सितारों का लुक बेहद पसंद आ रहा है।
Alia Bhatt Ranveer Singh ने किया रैंप वॉक
दरअसल, बीती रात मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने एक शो का आयोजन किया था। इस इवेंट में कई सितारें ने शिरकत की। इस समारोह में आलिया ने मनीष मल्होत्रा का ही डिजाइन किया हुआ सिल्वर रंग का लहंगा पहना था, जिसमें वह लंबे दुपट्टे और मैचिंग ज्वैलरी के साथ बिल्कुल दुल्हन की तरह लग रही थीं। एक्ट्रेस का लुक फैंस को बेहद पसंद आया। वहीं, रणवीर सिंह ने इस इवेंट में शेरवानी और जैकेट पहनी थी।
---विज्ञापन---View this post on Instagram---विज्ञापन---
रणवीर का हौंसला बढ़ाने पहुंची दीपिका पादुकोण
दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़कर रैंप पर वॉक किया और साथ में पोज भी दिया। वहीं, इस दौरान दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। बता दें कि दोनों जल्दी ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नजर आने वाले हैं। वहीं, रणवीर का हौसला बढ़ाने के लिए दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी उनकी मां अंजू भवनानी के साथ इस इवेंट में शामिल हुईं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
रणवीर ने किया कुछ ऐसा कि वीडियो हो रहा वायरल
बताते चलें कि इवेंट में दीपिका ने वाइट साड़ी और मैचिंग ब्लाउज पहना था। वहीं, जैसे ही रणवीर रैंप पर आए और उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। साथ ही वह दीपिका के पास आए और उनके गाल पर किस किया। इतना ही नहीं बल्कि रणवीर ने भी अपनी मां के पैर छुए और करण को भी नमस्ते किया।
---विज्ञापन---View this post on Instagram---विज्ञापन---
इन सितारों ने इवेंट में लगाएं चार चांद
बता दें कि इस इवेंट में दीपिका, आलिया और रणवीर के अलावा करण जौहर, काजोल और उनकी बहन तनीषा मुखर्जी भी शामिल हुईं। साथ ही शो में करण के पहुंचने के बाद उन्होंने काजोल और दीपिका को गले लगाकर मुलाकात की। कई वीडियो में शो में जान्हवी कपूर (janhvi Kapoor), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), अंशुला कपूर और नोरा फतेही भी नजर आईं है। साथ ही इवेंट में रिद्धि डोगरा और नुसरत भरूचा ने भी अपने स्टाइल स्टेटमेंट से सबका ध्यान खींचा। इवेंट में सभी सितारें बेहद खूबसूरत लग रहे थे।










