OTT पर मौजूद इस फिल्म का क्लाइमैक्स देख भर आएंगी आंखें, एक बार देख ली तो सालों तक रहेगी याद

Netflix से लेकर Prime video तक, ओटीटी पर हर हफ्ते कई सारी फिल्में और सीरीज रिलीज होती है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आती है. आज हम भी आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जो इन दिनों ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है.

Dum Laga Ke Haisha
1 / 5

आप भी रोजाना ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और सीरीज देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी मूवी के बारे में बताएंगे, जिसे आप डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. इस मूवी को की कहानी आपके दिल को छू जाएगी. यह फिल्म मात्र 1 घंटे और 50 मिनट की है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है. हम जिस मूवी की बात कर रहे हैं यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी. यह एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसे आईएमडीबी पर भी शानदार रेटिंग दी गई है.

विज्ञापन

दम लगा के हईशा फिल्म

दम लगा के हईशा फिल्म2 / 5

इस मूवी की कहानी और गाने लोगों को काफी ज्यादा पसंद आए थे. इस मूवी की सादगी ने दर्शकों को अपना दीवाना बना लिया था. यह फिल्म 90 के दशक की कहानी दिखाती है. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे दुकानदार के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है, जो वीडियो कैसेट की दुकान चलाता है. फिल्म में आपको एक मिडिल क्लास परिवार देखने को मिलता है, जो अपनी रोजमर्रा की परेशानियां देखने को मिलती है.

विज्ञापन

दम लगा के हईशा फिल्म की कहानी

दम लगा के हईशा फिल्म की कहानी3 / 5

आपको बता दें कि इस मूवी के साथ भूमि पेडनेकर ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा था. इस फिल्म के लिए भूमि ने अपना वजन काफी ज्यादा बढ़ाया था. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में भूमि और आयुष्मान की केमिस्ट्री को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. अगर आप अब भी फिल्म का नाम नहीं समझ पाए है, तो हम आपको इस फिल्म का नाम अगली स्लाइड में बताने जा रहे हैं.

दम लगा के हईशा ओटीटी रिलीज

दम लगा के हईशा ओटीटी रिलीज4 / 5

भूमि पेडनेकर और आयूष्मान खूराना की इस मूवी को बनाना के लिए 14 करोड़ रुपये की लागत आई थी. फिल्म ने दुनियाभर में 30 करोड़ रुपये छापे थे. हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, उसका नाम 'दम लगा के हईशा' है. यह फिल्म दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई थी. इतना ही नहीं इस मूवी ने 'बेस्ट हिंदी फिल्म' का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया था.

विज्ञापन

दम लगा के हईशा कहां देखें?

दम लगा के हईशा कहां देखें?5 / 5

'दम लगा के हईशा' फिल्म का क्लाइमैक्स इतना इमोशनल है कि लोगों की आंखों में आंसू ला देता है. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने पति प्रेम का किरदार निभाया है, तो वहीं भूमि ने पत्नी संध्या का रोल प्ले किया है. इस फिल्म को नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं. इतना ही नहीं फिल्म को आईएमडीबी पर 7.4 की रेटिंग देखने को मिलती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन