Gaurav Khanna Akanksha Chamola Separation: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं. बिग बॉस और मास्टरशेफ विनर गौरव खन्ना से तलाक की खबरों के बीच फैंस काफी हैरान हैं. उन्होंने ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Upp Season 2) के प्रीमियर एपिसोड में अपने पति और अभिनेता गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) से तलाक लेने और पिछले एक साल से अलग रहने का चौंकाने वाला खुलासा किया है. अब शो के अंदर ही डिवोर्स से जुड़ी खास वजह सामने रखी है.
यह भी पढ़ें: इंतजार खत्म! रणबीर कपूर की Ramayana का ट्रेलर अमेरिका में इस दिन होगा रिलीज, बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट
क्या है तलाक लेने का कारण?
आकांशा ने शो के दौरान साफ किया कि गौरव और उनके बीच कोई लड़ाई नहीं है. वे दोनों अभी भी बात करते हैं. बस दोनों के बीच फ्यूचर प्लानिंग और कंपैटिबिलिटी को लेकर कई दिक्कतें हैं. उन्होंने शो में बताया कि गौरव और उनके तलाक के पीछे बच्चा पैदा करना सबसे बड़ी वजह बना.
बच्चे पैदा करने को लेकर मुख्य अनबन
आकांक्षा ने शो में खुलासा किया कि ‘जब मेरी गौरव से शादी हुई थी, तो मैंने उसे मना किया था कि मैं मां नहीं बनना चाहती और उस वक्त वो भी मान गया था. हालांकि, उस समय तक मैं मन में सोचती थी कि चल जब वक्त आएगा तब डिस्कवर करेंगे.’
यह भी पढ़ें: कौन हैं Niharika NM? जिनका Raghav Juyal संग जुड़ा नाम, वायरल फोटोज ने डेटिंग रूमर्स को
उन्होंने आगे बताया कि ‘हालांकि, धीर-धीरे मुझे यह एहसास हुआ कि मैं जिंदगी भर मां बनना ही नहीं चाहती हूं और मैंने कई बार ये एहसास किया कि गौरव के अंदर बच्चे की चाहत थी. बिग बॉस में भी कई बार उसे बच्चे की चाहत बताते हुए मैंने देखा है. तो मुझे यही लगता था कि मैं उसकी खुशी क्यों छीनू, उसे पूरा हक है कि उसे वो मिले जो उसकी चाहता है.’
बिग बॉस में गौरव खन्ना ने किया खुलासा
आकांक्षा की ये बात सुनकर श्रेया कलाकार ने उनसे कहा कि वे बच्चा एडॉप्ट भी तो कर सकती हैं. इसके जवाब में आकांक्षा ने बोला कि उनके अंदर मदर इंस्टिक्ट नहीं है. वे इस जिम्मेदारी को नहीं निभाना चाहती हैं. इसी एपिसोड के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि इस सीक्रेट के बाहर आने का इफेक्ट दो परिवारों पर पड़ने वाला है.
गौरव खन्ना को पिता बनने की इच्छा
गौरव खन्ना ने बिग बॉस में प्रणित मोरे के भतीजे को देखकर शो के अंदर ही गौरव ने पिता बनने की इच्छा जताई थी. लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बीवी आकांक्षा बच्चे के लिए रैडी नहीं हैं. इसके लिए बाहर आकांक्षा को काफी ट्रोल भी किया गया था.
यह भी पढ़ें: Lock Upp 2 New Episodes Release: कब और किस टाइम रिलीज होंगे ‘लॉक अप 2’ के नए
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines