---विज्ञापन---

Raid 2 Vs Bhootni BO Collection: दूसरे दिन किस फिल्म ने मारी बाजी? जानें कहां तक पहुंची कमाई!

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' का मुकाबला इस वक्त मौनी रॉय की फिल्म 'भूतनी' से हो रहा है। बॉक्स ऑफिस पर आखिर किस फिल्म का डंका बज रहा है। चलिए आपको बताते हैं किस फिल्म ने कितना कलेक्शन अब तक कर लिया है।

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस पर मई की शुरुआत ने बॉलीवुड को दो बड़ी फिल्में दीं। अजय देवगन की ‘रेड 2’ और संजय दत्त की फिल्म ‘भूतनी’। हालांकि, इन दोनों फिल्मों के प्रदर्शन में जमीन-आसमान का फर्क देखने को मिला। एक तरफ रेड 2 दर्शकों की भीड़ खींचने में सफल रही, वहीं दूसरी ओर भूतनी दर्शकों को सिनेमाघर तक लाने में नाकाम रही।

‘रेड 2’ ने पहले ही दिन तोड़े रिकॉर्ड

रेड 2 साल 2018 की सुपरहिट रेड का सीक्वल है, जिसमें एक बार फिर अजय देवगन ने आयकर अधिकारी अमय पटनायक की भूमिका निभाई है। फिल्म ने अपने पहले ही दिन 19.25 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग कर डाली, जो 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग रही। फिल्म को महाराष्ट्र डे की छुट्टी का फायदा मिला, लेकिन असली ताकत इसके कंटेंट और अजय देवगन के दमदार अभिनय से आई।

---विज्ञापन---

दूसरे दिन सुबह के शो में फिल्म ने 11.50 करोड़ की कमाई की। कुल मिलाकर दो दिनों में फिल्म ने लगभग करीब 31 करोड़ की कमाई कर ली है और आने वाले वीकेंड में इसमें और उछाल देखने को मिल सकता है।

---विज्ञापन---

भूतनी के डर का नहीं पड़ा कोई असर

संजय दत्त की हॉरर-कॉमेडी भूतनी के ट्रेलर से जिस तरह की उत्सुकता बनी थी, वो फिल्म रिलीज तक आते-आते खत्म हो गई। पहले दिन फिल्म ने केवल 65 लाख की कमाई की और दूसरे दिन के आंकड़े और भी निराशाजनक रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूसरे दिन फिल्म 50 लाख भी पार नहीं कर पाई।

हालांकि फिल्म में मौनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह जैसे चेहरे मौजूद हैं, लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट और फीके प्रमोशन ने इसे बुरी तरह से प्रभावित किया। मौनी रॉय ने भले ही संजय दत्त की तारीफों के पुल बांधे हों, लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म को खास तवज्जो नहीं दी।

---विज्ञापन---

रेड 2 ने छीनी केसरी 2 की चमक

रेड 2 की रिलीज ने अक्षय कुमार की केसरी 2 की कमाई पर भी असर डाला। दूसरे हफ्ते में चल रही इस फिल्म की कमाई गुरुवार को 2.15 करोड़ से घटकर शुक्रवार को 1.8 करोड़ रह गई। इससे साफ है कि अजय देवगन की फिल्म दर्शकों को ज्यादा लुभा रही है।

यह भी पढ़ें: कपूर खानदान में पसरा मातम, Anil Kapoor की मां का हुआ निधन

---विज्ञापन---

First published on: May 02, 2025 10:12 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola