'मेरे पास नौकरों की फौज...', तो क्या इशारों-इशारों में Aishwarya ने Kareena को मारा ताना!

Aishwarya Rai-Kareena Kapoor: बी-टाउन में कई बार देखने को मिलता है कि कुछ हस्तियां एक-दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं गवाती है।

Aishwarya Rai-Kareena Kapoor

Aishwarya Rai-Kareena Kapoor

Aishwarya Rai-Kareena Kapoor: बी-टाउन में कई बार देखने को मिलता है कि कुछ हस्तियां एक-दूसरे पर तंज कसने का कोई मौका नहीं गवाती है। कई बार तो ये मामला बेहद गर्मा भी जाता है। हालांकि इस बार हम बात कर रहे हैं ऐश्वर्या राय और करीना कपूर की।

विज्ञापन

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, वैसे तो दोनों अभिनेत्रियों के कोल्ड वॉर की खबरें आती रही हैं, लेकिन ऐश्वर्या के एक बयान ने माहौल गर्मा दिया और लोगों से इसी करीना से भी जोड़ दिया।

विज्ञापन

दोनों एक्ट्रेसेस के बीच 11 साल पुरानी अनबन

दरअसल, ऐश्वर्या राय और करीना कपूर के बीच अनबन वैसे तो 11 साल पुरानी है, लेकिन इस बार ऐश्वर्या ने ‘बेबो’ पर बच्चो को लेकर तंज कसा। ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए बताया कि मैं अपनी बेटी को कभी स्टॉफ के साथ नहीं भेजती। स्टॉफ को भेजने के बजाय मैं खुद उसके साथ रहना पसंद करूंगी। इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि लोगों ने मुझे कहा कि मुझे जिम करना चाहिए और अपना वजन घटाना चाहिए।

विज्ञापन

मैंने नर्सों की फौज नहीं रखी- ऐश्वर्या 

इसके आगे ऐश्वर्या ने कहा कि उस समय मैं अपनी बेटी के साथ रहना चाहती थी और इसके लिए मैंने नर्सों की फौज नहीं रखी। हालांकि एक ही नर्स रखी थी और उसके जाने के बाद मैं खुद ही अपनी बेटी के सारे काम करती थी। उन्होंने कहा कि कई बार नरेसन केंसिल भी हुए क्योंकि मुझे अपनी बेटी का ध्यान रखना था। वहीं, ऐश्वर्या के इस बयान को लोगों ने करीना कपूर से जोड़ दिया।

करीना अपने बेटों के लिए रखती हैं नर्स और स्टॉफ

दरअसल, करीना अपने बेटों के लिए नर्स और स्टॉफ रखती है और रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या का ये बयाना करीना से जोड़ा गया। हालांकि करीना अक्सर मीडिया के सामने इसके बारे में बातें करती नजर आती है। इतना ही नहीं करीना के दोनों बेटों की नैनी कई बार सुर्खियों में भी आ चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स में बताया गया कि तैमूर की नैनी की एक महीने की सैलरी भी लाखों में हैं और इसलिए ऐश्वर्या के इस बयान को लोगों ने करीना से जोड़ा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ