Bridgerton फेम एक्ट्रेस संग खुश दिखीं ऐश्वर्या राय? तलाक की खबरों के बीच मुस्कुराहट पर सवाल

Aishwarya Rai Viral Video: अभिषेक बच्चन से दूर इन दिनों ऐश्वर्या राय पेरिस में एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस पेरिस फैशन वीक में शामिल होने पहुंची हैं, जहां से उनके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Aishwarya Rai

Aishwarya Rai.

Aishwarya Rai Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन हाल ही में पेरिस फैशन वीक 2024 में शिरकत करने पहुंची थीं, जहां उन्होंने पति अभिषेक बच्चन से तलाक की खबरों के बीच अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट की थी। साथ ही उनके रिश्ते पर सवाल उठाने वालों की बोलती बंद कर दी थी। अब एक्ट्रेस का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऐश्वर्या को ब्रिजर्टन स्टार सिमोन एशले के साथ स्पॉट किया गया है।

विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो रहा है। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को देखने के बाद एक्ट्रेस के लुक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। बता दें कि ऐश्वर्या राय के साथ वीडियो में ईवा लोंगोरिया और कैमिला कैबेलो भी नजर आ रही हैं।

विज्ञापन

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

बता दें कि ऐश्वर्या राय इन दिनों पेरिस में हैं। इस मौके पर उन्हें ब्रिजर्टन स्टार सिमोन एशले, ईवा लोंगोरिया और कैमिला कैबेलो के साथ चिल करते हुए देखा गया। इस मौके पर उन्होंने स्टाइलिश ब्लैक पैंटसूट पहना हुआ है। वहीं उनका हेयरस्टाइल काफी अलग और हटकर लग रहा है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

विज्ञापन

इस दौरान ऐश्वर्या को कूल और चिल मोड में हंसते और बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। वहीं एक अन्य वीडियो में एक्ट्रेस को लोंगोरिया और कैबेलो के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन

आलिया भट्ट भी होंगी शामिल

वीडियो में ऐश्वर्या राय के साथ-साथ बेटी आराध्या बच्चन भी दिखाई दे रही हैं। अपनी मम्मी की तरह आराध्या भी अपने स्टाइलिश लुक से टफ कंपटीशन देते हुए दिखाई दे रही हैं। बता दें कि पेरिस फैशन वीक 2024 के इस इवेंट में ऐश्वर्या राय के अलावा आलिया भट्ट भी शामिल होंगी। उनके अलावा वियोला डेविस, केंडल जेनर और जेन फोंडा जैसे स्टार्स भी इस इवेंट में शिरकत करेंगे। जाहिर है कि आलिया पहली बार पेरिस फैशन वीक में शामिल हुई हैं।

तलाक की आ रही हैं खबरें

जाहिर है कि ऐश्वर्या राय इन दिनों पति अभिषेक बच्चन से तलाक की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस बीच उन्हें पेरिस में चिल मोड में देखकर फैंस भी खुश हो रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग एक्ट्रेस के हेयरस्टाइल को देखते हुए उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं।

विज्ञापन

बता दें कि इससे पहले भी ऐश्वर्या की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। एक वीडियो में एक्ट्रेस को अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया था।

विज्ञापन

वेडिंग रिंग पहने दिखीं एक्ट्रेस

ऐश्वर्या राय को वेडिंग रिंग में देखने के बाद उनके फैंस ने राहत की सांस ली थी। दरअसल, कुछ दिन पहले खबर आई थी कि एक्ट्रेस ने तलाक की खबरों के बीच अपनी शादी की अंगूठी उतार दी थी। इसके बाद चर्चा होने लगी कि शायद ऐश्वर्या और अभिषेक के रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। वहीं पिछले कई दिनों से एक्ट्रेस को इवेंट में अकेले ही देखा जा रहा है। इस कारण तलाक की खबरों को और हवा मिल रही है। खैर इस बीच ऐश्वर्या राय ने वेडिंग रिंग को फ्लॉन्ट करके ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ