Digvijay Rathee के बाद अगला एविक्शन Rajat Dalal का तो नहीं? इंटरनेट से मिला बड़ा सबूत!

After Digvijay Rathee Rajat Dalal is Likely to be Evicted: ‘बिग बॉस 18’ में दिग्विजय राठी को बड़ा झटका लगा है। उन्हें घर से बेघर कर दिया गया है। अब उनके बाद अगला नंबर रजत दलाल का है? ऐसा क्यों कहा जा रहा है, चलिए आपको बताते हैं।

Rajat Dalal

Rajat Dalal

विज्ञापन

After Digvijay Rathee Rajat Dalal is Likely to be Evicted: ‘बिग बॉस 18’ में हाल ही में दिग्विजय राठी का एविक्शन हुआ है। इसके बाद सोशल मीडिया पर सुबह से ही काफी बवाल मचा हुआ है। दिग्विजय के फैंस अब बिग बॉस को बायकॉट करने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है कि अगला नंबर रजत दलाल का है, ऐसा क्यों कहा जा रहा है, चलिए आपको बताते हैं।

दिग्विजय राठी हुए बेघर

सबसे पहले तो ये बताना जरूरी है कि दिग्विजय के फैंस और बिग बॉस के दर्शक सभी को उनके एविक्शन ने चौंका दिया है। दिग्विजय का घर से बाहर होना वाकई एक हैरान कर देने वाला पल था। उन्हें घरवालों ने ही एविक्ट किया। दरअसल बिग बॉस ने श्रुतिका से घरवालों की रैंकिंग करने को कहा, जिसमें उन्होंने सारा को तो टॉप 6 में जगह दी, लेकिन अपने करीबी दोस्त दिग्विजय को उन्होंने बॉटम 6 में डाल दिया। इसके बाद बिग बॉस ने बॉटम 6 कंटेस्टेंट्स में से वोटिंग करवाई, जिसके बाद दिग्विजय को घर से बाहर कर दिया गया।

Advertisment

रजत दलाल का अगला नंबर?

अब दिग्विजय राठी के बाद क्या अगला नंबर रजत दलाल का है, ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि बिग बॉस का इतिहास को यही कुछ कहता है। रजत दलाल के एविक्शन को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं। दरअसल इससे पहले बिग बॉस ओटीटी 3 में एल्विश यादव के करीबी लवकेश कटारिया को बाहर से काफी सपोर्ट था लेकिन उन्हें टॉप 6 से पहले ही घरवालों की ही वोटिंग के जरिए बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। मेकर्स और फैंस को अच्छे से पता था कि अगर जनता द्वारा वोटिंग होती तो कभी भी लवकेश एविक्ट नहीं होते और वो शो भी जीत सकते थे।

अनुराग डोबाल को भी किया था बाहर

इसके अलावा बिग बॉस 17 में भी एल्विश यादव के ही दोस्त और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोबाल को कुछ इसी तरह से बेघर किया गया था। उन्हें भी घरवालों के वोटों के आधार पर ही बाहर निकाला गया था क्योंकि जनता द्वारा वोटों से बाहर करना नामुमकिन था। बार-बार कोशिश की गई थी कि अनुराग बाहर हो जाएं लेकिन आखिर कार मेकर्स अपने प्लान में कामयाब हो ही गए थे और उन्हें बेघर किया गया था।

विज्ञापन

रजत दलाल भी एल्विश यादव के दोस्त

रजत दलाल भी क्योंकि एल्विश यादव के बाहर से दोस्त हैं और उन्हें जनता द्वारा भरपूर सपोर्ट और प्यार भी मिल रहा है, ऐसे में रजत दलाल को भी अब मेकर्स कभी भी टारगेट कर सकते हैं और उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ