Adipurush Teaser: राम की जन्मभूमि अयोध्या में हुआ फिल्म का ग्रैंड टीजर लॉन्च, देखें वीडियो

Adipurush Teaser: राम की जन्मभूमि अयोध्या में हुआ फिल्म का ग्रैंड टीजर लॉन्च, देखें वीडियो

Adipurush Teaser: राम की जन्मभूमि अयोध्या में हुआ फिल्म का ग्रैंड टीजर लॉन्च, देखें वीडियो

मुंबई: 2023 की बहुप्रतीक्षित भारतीय फिल्मों में से एक ‘आदिपुरुष’ (Adipurush Teaser) का पहला टीज़र आखिरकार जारी हो ही गया। प्रभास (Prabhas) और ओम राउत (Om Raut) की जोड़ी इस फिल्म के जरिए फैंस को एक बेहतरीन एक्सपीरियंस देने जा रही है। ओम राउत जिन्होंने अजय देवगन-स्टारर ‘तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ का भी निर्देशन किया था, उन्होंने आदिपुरुष के टीजर के लिए अयोध्या में एक ग्रैंड सेटअप किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आदिपुरुष वाल्मीकि द्वारा ‘रामायण’ से इंस्पायर्ड है। फिल्म 7,000 साल पहले सेट की गई है और इसमें प्रभास के किरदार का नाम राम नहीं बल्कि राघव है, जो भगवान राम का ही दूसरा नाम है। इसी के साथ कृति सनोन (Kriti Sanon) द्वारा निभाई गई सीता की भूमिका का नाम जानकी (राजा जनक की बेटी के रूप में) दिया गया है। वहीं सैफ अली खान का नाम रावण लंकेश (लंका का स्वामी) है।

विज्ञापन

वहीं फिल्म की बात करें तो, ‘आदिपुरुष’ का शाब्दिक अर्थ है ‘पहला आदमी’, लेकिन यहां उनकी व्याख्या ‘सर्वश्रेष्ठ आदमी’ से की गई है। इस फिल्म ने शुरू से ही ध्यान खींचा है। एक लंबे इंतजार के बाद, 2 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पवित्र शहर अयोध्या में आदिपुरुष के बहुप्रतीक्षित ट्रेलर और फिल्म पोस्टर का अनावरण किया गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

महाकाव्य रामायण, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है, फिल्म का आधार है। तथ्य यह है कि भगवान राम का जन्म उत्तर प्रदेश के इस पवित्र शहर अयोध्या में हुआ था, ऐसे में टीजर लॉन्च के लिए इससे अच्छी जगह और कोई हो ही नहीं सकती थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ