Allu Arjun की गिरफ्तारी के बाद अब आगे क्या? Pushpa को मिलेगी बेल या होगी जेल?

Allu Arjun arrested in Stampede Case: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची है। इस मामले में चार बजे सुनवाई होगी और आगे क्या होगा ये चार बजे ही पता लगेगा। अल्लू के अरेस्ट होने के बाद फैंस में भी आक्रोश है।

Allu Arjun

Allu Arjun

विज्ञापन

Allu Arjun arrested in Stampede Case: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने अरेस्ट किया है। अब पुलिस एक्टर को कोर्ट लेकर पहुंची है। अल्लू अर्जुन को चार बजे कोर्ट में पेश किया जाएगा और मामले में सुनवाई होगी। अब इस सुनवाई में क्या होगा ये तो चार बजे ही पता लगेगा।

केटी रामा राव ने किया सपोर्ट

इस मामले में अब ना सिर्फ फैंस बल्कि राजनीतिक रिएक्शन भी आने लगे हैं। इस मामले में बीआरएस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने अल्लू अर्जुन को सपोर्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए कहा कि मैं भगदड़ के पीड़ितों के साथ पूरी तरह से सहानुभूति रखता हूं, लेकिन वास्तव में कौन विफल हुआ? अल्लू अर्जुन को अपराधी की तरह देखना सही नहीं है, खासकर उस चीज के लिए जिसके लिए वह सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं है।

Advertisment

क्या है मामला?

दरअसल, मामला अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के रिलीज होने के पहले का है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका प्रीमियर रखा गया था। इस दौरान अचानक ही अल्लू अर्जुन अपने फैंस को सरप्राइज देने के लिए संध्या थिएटर पहुंचे थे। इस दौरान अल्लू को देखकर सभी बेहद एक्साइटेड हो गए और एक्टर के साथ फोटो लेने के लिए उतावले हो गए। इस दौरान अचानक से वहां भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई और इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई, जिसके कारण अब अल्लू को अरेस्ट किया गया है।

गैर जमानती धारा में मामला दर्ज

बता दें कि पुलिस ने अल्लू अर्जुन को उनके घर से अरेस्ट किया है। इसके बाद पुलिस ने एक्टर का बयान दर्ज किया और फिर अल्लू को मेडिकल चेकअप के लिए उस्मानिया अस्पताल ले जाया जाएगा। इस दौरान उनके ससुर हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन पहुंचे। बताते चलें कि अल्लू अर्जुन के खिलाफ बीएनएस की धारा 105, 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया है और यह गैर जमानती धारा है। इतना ही नहीं बल्कि अल्लू के अलावा उनके पर्सनल बॉडीगार्ड संतोष को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ