अभिनेत्री कंगना रनौत बोलीं- जो देश की सेवा कर रहे उनके लिए हर तरह का प्रचार करूंगी, लड़ने का इरादा नहीं
Edited By Amit Kasana

kangana ranaut
Edited By Amit Kasana

kangana ranaut
नई दिल्ली: जो देश के लिए अच्छा कर रहे हैं, मैं उनकी सेवा में तत्पर हूं। जो देश की सेवा कर रहे हैं मैं उनके लिए हर तरह का प्रचार करूंगी। यह बातें अभिनेत्री कंगना रनौत ने रविवार को दिल्ली में कहीं।
जो देश के लिए अच्छा कर रहे हैं, हम उनकी सेवा में तत्पर हैं। जो देश की सेवा कर रहे हैं उनके लिए हर तरह का प्रचार करेंगे…. अभी(चुनाव लड़ने का) कोई इरादा नहीं है। मुझे एक कलाकार की तरह राजनीति में रुचि है। राजनीति पर अच्छी फिल्में बनाएंगे: अभिनेत्री कंगना रनौत, दिल्ली pic.twitter.com/2vyRu5VDjC
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 2, 2022
आगे अपने संबोधन में अभिनेत्री ने कहा अभी मेरा चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। मुझे एक कलाकार की तरह राजनीति में रुचि है। उन्होंने कहा राजनीति पर अच्छी फिल्में बनाऊंगी।
अभी पढ़ें – Adipurush Teaser: राम की जन्मभूमि अयोध्या में हुआ फिल्म का ग्रैंड टीजर लॉन्च, देखें वीडियो
इससे पहले आज कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो स्टोरी शेयर की। पहली पोस्ट में उन्होंने पीएस—1 का पोस्टर शेयर करके लिखा कि, इतने सारे लीजेंडरी आर्टिस्ट के इस काम को देखने का इंतजार। वहीं दूसरे पोस्ट में कंगना रनौत ने एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह ऐश्वर्या राय बच्चन का हाथ चूमती नजर आ रही है और पीछे खड़ी जया बच्चन यह देख कर खुश हो रही हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा कि, अल्टीमेट क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन को स्क्रीन पर फिर से देखने के लिए एक्साइटेड हूं,पीएस—1 की कहानी भले ही काल्पनिक हो मगर ये इतिहास के पन्नों से निकली है।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: