'सेक्स स्लेव की तरह रखा, प्राइवेट पार्ट में रॉड डाला...' मशहूर एक्ट्रेस ने डायरेक्टर पर लगाए आरोप

Actress Sowmya: साउथ ही एक मशहूर एक्ट्रेस ने डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगते हुए कहा है कि वो बेटी कहकर उसका शोषण करता रहा। उस डायरेक्टर पर एक्ट्रेस ने रेप के इल्जाम लगाए हैं।

Actress Sowmya

Actress Sowmya

Actress Sowmya: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से कई चौंका देने वाले खुलासे हो चुके हैं। कई नामी चेहरों पर संगीन आरोप लग चुके हैं। इसी बीच अब एक नया खुलासा हुआ है। अब एक मशहूर तमिल एक्ट्रेस ने डायरेक्टर पर कई आरोप लगाए हैं। तमिल एक्ट्रेस सौम्या ने अपने डायरेक्टर पर न सिर्फ फिजिकल बल्कि मेंटल और सेक्सुअल असॉल्ट के भी आरोप मढ़ दिए हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि उनके प्राइवेट पार्ट में सिर्फ मजे के लिए रोड तक डाला गया है।

डायरेक्टर ने एक्ट्रेस को बनाया सेक्स स्लेव!

सौम्या ने डायरेक्टर को लेकर बात करते हुए बताया कि उन्होंने एक ‘सेक्स स्लेव’ के रूप में एक्ट्रेस को तैयार किया था। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस ने डायरेक्टर के नाम या उनकी पहचान को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया है। एक्ट्रेस ने मीडिया इंटरव्यू में खुलासा करते हुए कहा कि जब वो महज 18 साल की थी तब उनकी मुलाकात उस आदमी से हुई थी। वो पहले उन्हें अपनी बेटी की तरह बताते थे, उनकी खुद की बेटी उन पर रेप का आरोप लगाकर उन्हें छोड़कर चली गई थी। बाद में कहते थे कि उन्हें उनके साथ एक बच्चा चाहिए। उनकी इन्हीं हरकतों की वजह से एक्ट्रेस को काफी मेंटल टॉर्चर हुआ।

बेटी कहकर किया किस

एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि 18 साल की उम्र में जब वो कॉलेज में थीं, तो वो एक ऐसे परिवार से आई थीं जहां उनके घरवालों को फिल्मों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि, उन्हें कॉलेज के थिएटर ग्रुप की मदद से एक तमिल फिल्म में काम करने का मौका मिलाा और उन्होंने स्क्रीन टेस्ट दे दिया। इस फिल्म को उनकी पत्नी डायरेक्ट कर रही थी लेकिन सिर्फ पेपर्स में। सौम्या ने आरोप लगाया है कि एक दिन वो उन्हें अपने घर ले गए, अच्छा खाना खिलाया, अच्छी बातें की लेकिन जब एक दिन उनकी पत्नी वहां मौजूद नहीं थी तो उस शख्स ने उन्हें अपनी बेटी कहते हुए किस कर दिया।

नाम बताने के लिए रखी शर्त

इस किस के बाद एक्ट्रेस घबरा गईं और शर्म की वजह से इस बारे में किसी को भी नहीं बता पाईं। एक्ट्रेस प्रैक्टिस के लिए रोज उस शख्स से मिलती और वो उसका फायदा उठता। फिर उस शख्स ने खुद को एक्ट्रेस पर फोर्स करना शुरू कर दिया। एक्ट्रेस का कहना है कि इस घटना के बाद इससे उबरने में उन्हें करीब 30 साल लग गए। अब उनका दावा है कि वो उस शख्स की पहचान का खुलासा तभी करेंगी जब केरल सरकार एक स्पेशल पुलिस टीम बनाकर इस मामले की जांच करेगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ