Abir Gulaal पर आया अपडेट, फवाद खान की फिल्म का नाम बदलकर कब रिलीज करेंगे मेकर्स?

Abir Gulaal Release: फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ इस महीने रिलीज हो सकती है। इस फिल्म को एक ट्विस्ट के साथ सिनेमाघरों में उतारा जाएगा।

Abir Gulaal

'अबीर गुलाल' की रिलीज पर हुआ खुलासा। (Photo Credit- X)

Abir Gulaal Release Update: बॉलीवुड एक्ट्रेस वाणी कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की अटकी हुई फिल्म ‘अबीर गुलाल’ एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस फिल्म को 9 मई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था। हालांकि, पहलगाम आतंकी हमले के कारण फिल्म की रिलीज पर रोक लगा दी गई। लोगों का गुस्सा इस फिल्म पर और फिल्म में मौजूद पाकिस्तानी एक्टर पर जमकर फूटा। अब भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर पूरी तरह से बैन लग चुका है। ऐसे में अब इस फिल्म को मेकर्स कैसे रिलीज करेंगे, अब उसपर जरुरी जानकारी सामने आ रही है।

विज्ञापन

‘अबीर गुलाल’ कब होगी रिलीज?

अब बताया जा रहा है कि वाणी कपूर भी दिलजीत दोसांझ के रास्ते पर चलने वाली हैं। यानी अब ‘अबीर गुलाल’ भी ‘सरदार जी 3’ की तरह दुनिया भर में रिलीज होगी, लेकिन भारत में नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को इसी महीने यानी अगस्त के अंत तक रिलीज किए जाने की प्लानिंग की जा रही है। कहा जा रहा है कि 29 अगस्त को इस फिल्म को पूरी दुनिया में रिलीज किया जाएगा और भारत में ये फिल्म बैन रहेगी क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान मौजूद हैं।

विज्ञापन

फिल्म का टाइटल होगा चेंज?

इसके अलावा ये भी जानकारी सामने आ रही है कि फिल्म का टाइटल भी चेंज किया जाएगा। दरअसल, ऐसी जानकारी मिली है कि रिलीज से पहले फिल्म के नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया जा सकता है। अभी इस फिल्म का नाम ‘Abir Gulaal’ है, लेकिन इसे ‘Aabeer Gulaal’ किया जा सकता है। अब ये बदलाव क्यों किया जा रहा है? अभी तक उसे लेकर खुलासा नहीं हुआ है। न ही अभी तक फिल्म की रिलीज पर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट हुई है।

विज्ञापन

फवाद खान ने भारत पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

आपको बता दें, पहलगाम अटैक के बाद जब भारत ने पाकिस्तान से बदला लिया फवाद खान ने भारत के खिलाफ खूब जहर उगला था। ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के बाद वो अपनी टिप्पणी के कारण सुर्खियों में आ गए थे। उनके अलावा कई पाकिस्तानी कलाकारों ने उस दौरान भारत की आलोचना की थी और इसके बाद उन सभी को भारत में बैन कर दिया गया और उनके काम पर भी रोक लगा दी गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ