---विज्ञापन---

Aashram की बबिता जी ने Mika Singh संग दिए रोमांटिक पोज, दोनों में पक रही कौन-सी खिचड़ी?

Tridha Choudhury Mika Singh Romantic Photos: 'आश्रम' फेम बबीता जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के साथ रोमांटिक पोज देकर फैंस का अटेंशन ग्रैब कर रही हैं। लेकिन अब ये दोनों साथ में क्या कर रहे हैं इस पर सवाल उठ रहे हैं। 

---विज्ञापन---

Tridha Choudhury Mika Singh Romantic Photos: सोशल मीडिया पर ‘आश्रम’ (Aashram) फेम एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी (Tridha Choudhury) की कुछ बेहद सिजलिंग तस्वीरें वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड अवतार के लिए इंडस्ट्री में कोई मशहूर हैं। सिर्फ ‘आश्रम’ में ही उन्होंने बोल्ड रोल प्ले नहीं किया बल्कि रियल लाइफ में भी त्रिधा चौधरी काफी बोल्ड हैं। अब इस बात का सबूत उनकी लेटेस्ट वायरल तस्वीरें दे रही हैं। लेकिन फैंस का ध्यान सिर्फ उनकी बैकलेस ड्रेस पर नहीं ठहरा बल्कि अब वो किसके साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं उस पर भी फैंस की निगाहें ठहर गई हैं।

मीका के साथ वायरल हुआ त्रिधा चौधरी का वीडियो

दरअसल, अब त्रिधा चौधरी किसी और के साथ नहीं बल्कि बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) के साथ नजर आई हैं। ये दोनों जमकर पोज दे रहे हैं। खुद मीका सिंह ने अब अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को उनकी और त्रिधा की रोमांटिक और हॉट फोटोज को जोड़कर बनाया गया है। इस वीडियो में ये दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

रोमांटिक अंदाज में नजर आए मीका और त्रिधा

कभी बैक पोज, कभी साइड पोज, तो कभी फ्रंट पोज देकर दोनों अपनी केमिस्ट्री दिखा रहे हैं। साथ ही त्रिधा के ग्लैमर का भी जादू साफ चल रहा है। अब इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस के भी मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। क्या ये फोटोशूट त्रिधा और मीका सिंह के किसी अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है या त्रिधा चौधरी के साथ उनकी कोई अलग खिचड़ी पक रही है? अब सभी सोशल मीडिया यूजर्स के मन में यही बातें चल रही हैं। वैसे भी मीका सिंह काफी समय से अपनी गर्लफ्रेंड और शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। उनका नाम किसी न किसी हसीना के साथ जुड़ता ही रहता है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha के रिसेप्शन की एक-एक डिटेल आई सामने, सुबह 4 बजे तक चलेगी शादी की पार्टी

अब आकांक्षा का क्या होगा?

लोग इनकी जोड़ी देख कंफ्यूज हो गए हैं और तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ लोग ये भी सवाल कर रहे हैं कि अब आकांक्षा पुरी का क्या होगा? दरअसल, आकांक्षा पुरी का नाम मीका सिंह से जुड़ चुका है। आकांक्षा ने मीका के स्वयंवर में भी हिस्सा लिया था और ये शो जीत भी लिया था। हालांकि, दोनों ने शादी नहीं करी। वहीं, अब मीका सिंह एक्ट्रेस त्रिधा चौधरी के साथ क्या कर रहे हैं ये सोचकर फैंस भी हैरान हैं।

First published on: Jun 23, 2024 07:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola