Sunny Deol की 3 फिल्में थिएटर्स में होंगी री-रिलीज, 'बटवारा 1947' से पहले होगा ट्रिपल धमाका! नोट कर लें डेट

Sunny Deol 3 movies Re-Releases: बॉलीवुड स्टार सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बटवारा 1947’ से पहले उनकी 3 फिल्में री-रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों को आप एक बार फिर सिनेमाघरों में बैठकर देख सकेंगे. चलिए जानते हैं ये फिल्में कब-कब रिलीज होने जा रही हैं.

sunny deol re releases movies

Sunny Deol 3 movies Re-Releases: बॉलीवुड स्टार सनी देओल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बटवारा 1947’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. इस फिल्म से पहले सनी देओल की पुरानी 3 फिल्में थिएटर्स में री-रिलीज होने जा रही हैं. इन फिल्मों को ऑडियंस से खूब प्यार मिल चुका है. वहीं अब एक बार फिर फैंस इन फिल्मों को सिनेमाघरों में देख सकेंगे. सोशल मीडिया पर भी इन फिल्मों को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है. चलिए जानते हैं इन 3 फिल्मों में किस-किसका नाम शामिल है.

विज्ञापन

ये फिल्में होंगी री-रिलीज

सनी देओल की क्लासिक फिल्में ‘दामिनी’, ‘घायल’ और ‘घातक’ एक बार फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही हैं. इन फिल्मों के री-रिलीज होने पर सिनेमाघरों में ट्रिपल धमाका देखने को मिलेगा. इन तीनों फिल्मों को री-रिलीज करने का फैसला PVR, INOX और राजकुमार संतोषी ने मिलकर लिया है. वहीं इन फिल्मों को री-रिलीज करने की वजह ये है कि नई जेनरेशन को भी सनी देओल की पुरानी फिल्में सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी और उन्हें भी एक अलग एक्सपीरियंस मिलेगा.

विज्ञापन

कब-कब होंगी री-रिलीज?

‘बटवारा 1947’ से पहले ही सनी देओल की ये आइकॉनिक फिल्में उनके फैंस देख सकेंगे. इन तीनों फिल्मों की री-रिलीज डेट भी सामने आ गई हैं. ‘दामिनी’ फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी. इसके बाद 31 जुलाई को ‘घातक’ को री-रिलीज किया जाएगा. वहीं 7 अगस्त को सनी देओल की एक्शन फिल्म ‘घायल’ को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया जाएगा. इस बात की जानकारी सनी देओल और PVR ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘बटवारा 1947’?

बता दें सनी देओल की ‘बटवारा 1947’ भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. इस फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ प्रीति जिंटा, शबाना आज़मी, अली फजल, अभिमन्यु सिंह और करण देओल भी लीड रोल में हैं. वहीं ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही है. वहीं इस फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 14 अगस्त को रिलीज होने जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ