Netflix पर पहले नंबर पर छाया ये रियलिटी शो, Lock Upp 2 को भी छोड़ा पीछे; क्या आपने देखा?

नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही 3 एपिसोड का रियलिटी शो नंबर 1 बन गया है. इस रियलिटी शो ने फराह खान और रितेश देशमुख के गेम शो 'लॉक अप 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर फैंस इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं.

samay raina indias got latent
1 / 6

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स का ट्रेंडिंग शो

नेटफ्लिक्स का ट्रेंडिंग शो2 / 6

नेटफ्लिक्स के इस ट्रेंडिंग शो का नाम 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' है. समय रैना के इस शो का हाल ही में तीसरा एपिसोड रिलीज किया गया है और रिलीज होते ही ये शो नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर छाया हुआ है. वहीं इस शो ने 'लॉक अप 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. सोशल मीडिया पर भी समय रैना के शो के खूब चर्चे हो रहे हैं.

विज्ञापन

लेटेस्ट एपिसोड में जज बने ये सितारे

लेटेस्ट एपिसोड में जज बने ये सितारे3 / 6

समय रैना के लेटेस्ट एपिसोड में सिंगर विशाल ददलानी, रैपर यशराज, रोडीज फेम रघु राम और कॉमेडियन तन्मय भट्ट जज बनकर आए. इन सभी सितारों ने शो के कंटेस्टेंट्स के एक्ट्स देखे और उन्हें सपोर्ट भी किया. वहीं इन सभी सितारों ने अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को खूब एंटरटेन भी किया.

पहले एपिसोड्स ने भी जीता ऑडियंस का दिल

पहले एपिसोड्स ने भी जीता ऑडियंस का दिल4 / 6

नेटफ्लिक्स के इस शो के अभी तक 3 एपिसोड्स ही रिलीज हुए हैं. पहले एपिसोड में 'एल्फा' की स्टारकास्ट आलिया भट्ट और शरवरी वाघ जज बनकर आए थे. वहीं दूसरे एपिसोड में हर्ष लिंबाचिया, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर जज बनकर नजर आए. अभी तक के तीन एपिसोड्स को देखकर ही ऑडियंस समय रैना के शो की फैन बन गई है.

विज्ञापन

'लॉक अप 2' को भी छोड़ा पीछे

'लॉक अप 2' को भी छोड़ा पीछे5 / 6

वहीं अभी कुछ दिन पहले ये शो नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में सबसे नीचे था लेकिन जैसे ही तीसरा एपिसोड रिलीज किया गया, वैसे ही ये शो पहले नंबर पर ट्रेंड करने लगा. फराह खान और रितेश देशमुख का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है.

पहले सीजन पर हुआ था विवाद

पहले सीजन पर हुआ था विवाद6 / 6

बता दें समय रैना के इस शो के पहले सीजन पर काफी विवाद हो चुका है. पहले सीजन के सभी एपिसोड्स को यूट्यूब से भी हटा दिया गया था. वहीं अब 1 साल के बाद समय रैना इस शो के दूसरे सीजन को लेकर आए और ये आते ही ऑडियंस के दिलों पर छा गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन