900 मेहमानों के बीच आज Nupur की दुल्हनिया बनेंगी Ira, सलमान-शाहरुख भी होंगे शामिल!

Ira-Nupur Wedding: आज आइरा खान पहले कोर्ट मैरिज करेंगी इसके बाद महाराष्ट्रियन रीति रिवाज के साथ दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो जाएंगे।

ira khan nupur shikhare wedding

image credit: social media

Ira-Nupur Wedding: आमिर खान की बेटी आइरा खान आज नुपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के घर में आज खुशियों का माहौल है और तैयारियां पूरे शबाब पर हैं। बीचे दिन आइरा की हल्दी और मेहंदी का फंक्शन हुआ है। इस दौरान नुपुर रेड कलर के कुर्ते और गोल्डन पगड़ी में जंच रहे थे। वहीं आइरा खान भी रेड कलर की साड़ी में नजर आईं। आज आइरा खान पहले कोर्ट मैरिज करेंगी इसके बाद महाराष्ट्रियन रीति रिवाज के साथ दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो जाएंगे। आइरा खान की शादी की और डिटेल्स भी सामने आ गई हैं।

उदयपुर में होगा रिसेप्शन

आइरा खान की रजिस्ट्रार मैरिज के बाद रिसेप्शन पार्टी का आयोजन होगा, जिसमें परिवार के करीब 900 लोग शामिल होंगे। इस बिग फैट वेडिंग के 4-5 के बाद यानि 8 जनवरी को उदयपुर में रिसेप्शन होगा। रिपोर्ट के अनुसार इस शादी में सिर्फ आमिर खान और शिखरे परिवार के लोग शामिल होंगे। बता दें कि 13 जनवरी के दिन जियो वर्ल्ड सेंटर में रिसेप्शन पार्टी में शामिल होंगे।

इन सितारों के शामिल होने की उम्मीद

खबरें हैं कि इस शादी में सलमान खान, जूही चावला, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, ऋतिक रोशन, शाहरुख खान और करीना कपूर खान सहित कईं स्टार्स शामिल हो सकते हैं। बता दें कि बीते दिन आमिर खान को सायरा बानो के घर के बाहर भी स्पॉट किया गया था, जिसके बाद से उम्मीद जताई जा रही है कि सायरा भी शादी में शिरकत कर सकती हैं। आइरा खान के वेडिंग रिसेप्शन की प्लानिंग दिल्ली में नहीं है।

ऐसे हुई थी मुलाकात

कहा जाता है कि आइरा और नुपुर के इश्क की शुरुआत 2020 में लॉकडाउन के दौरान हुई थी। उस समय आइरा अपने पिता के घर पर रहती थीं। शुरू में नुपुर, एक फिटनेस ट्रेनर, फिटनेस सेशन के माध्यम से इरा के साथ जुड़े, लेकिन लंबी बातचीत के बाद उनका बॉन्ड डेवलप होता चला गया और फिर दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे और अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ