2025 में दोबारा रिलीज हुई ये फिल्में, करोड़ों की कमाई ने किया सबको हैरान

2025 Re-Release Films: साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों रो री-रिलीज किया गया, जिन्हें लोगों को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. आइए जानते हैं कि किन फिल्मों को दोबारा रिलीज किया गया?

2025 Re-Release Films

2025 Re-Release Films. image credit- social media

2025 Re-Release Films: साल 2025 में बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों को दोबारा रिलीज किया गया. बड़े बजट की इन फिल्मों ने बेहद शानदार कलेक्शन किया था. इतना ही नहीं बल्कि अपनी री-रिलीज पर भी इन फिल्मों ने बेहद शानदार कमाई की और कमाल का कलेक्शन किया. आइए जानते हैं कि इस साल किन फिल्मों को दोबारा रिलीज किया गया?

विज्ञापन

2025 में री-रिलीज हुईं ये फिल्में

बाहुबली: द एपिक

साल 2025 में प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली- द एपिक’ को दोबारा रिलीज किया गया. इस फिल्म को 31 अक्टूबर 2025 को फिर से रिलीज किया गया और इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला. इस फिल्म में प्रभास के अलावा राणा दग्गुबती ने भी कमाल का काम किया था. फिल्म ने उस वक्त दुनियाभर में ग्रॉस 2438 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म के बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट लगभग 430-500 करोड़ रुपये था.

विज्ञापन

सनम तेरी कसम

इसी साल फरवरी के महीने में 7 तारीख को हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को भी फिर से रिलीज किया गया था. इस फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने 39.15 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म के बजट की बात करें तो इसका बजट 18 करोड़ रुपये का था और इसने पहली रिलीज पर भारत में 9.1 करोड़ रुपये का नेट और वर्ल्डवाइड लगभग 16.03 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था.

ये जवानी है दीवानी

इसके अलावा रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ को भी इस साल दोबारा रिलीज किया गया. फिल्म 3 जनवरी 2025 को दोबारा रिलीज हुई थी और इसने 25.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. उस वक्त फिल्म ने भारत में 188.57 करोड़ रुपये का नेट और वर्ल्डवाइड 319.6 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. इस फिल्म का बजट लगभग 45 करोड़ रुपये था. गौरतलब है कि इन फिल्मों ने अपनी री-रिलीज पर भी बेहद शानदार कमाई की और बढ़िया कलेक्शन किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ